{"_id":"6125193f8ebc3e79ec47bd00","slug":"rajiv-kapoor-blames-raj-kapoor-for-flop-profession-didn-t-attend-his-funeral-as-a-consequence-of-unrest","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन: राज कपूर से इसलिए खराब रहे राजीव कपूर के रिश्ते, पिता की अंतिम यात्रा में भी नहीं हुए थे शामिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जन्मदिन: राज कपूर से इसलिए खराब रहे राजीव कपूर के रिश्ते, पिता की अंतिम यात्रा में भी नहीं हुए थे शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Wed, 25 Aug 2021 09:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
राज कपूर-राजीव कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता राजीव कपूर का जन्मदिन 25 अगस्त को होता है। इस साल उनके निधन के बाद ये उनकी पहली जन्मतिथि है। मालूम हो कि राजीव कपूर, राज कपूर और कृष्णा कपूर के सबसे छोटे बेटे थे। ऋषि कपूर और रणधीर कपूर उनसे बड़े थे। राजीव कपूर की पहचान राज कपूर ने अपनी फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से बनाई थी। हालांकि, बहुत कम लोग ही यह बात जानते हैं कि राजीव कपूर की अपने पिता राज कपूर से नहीं बनती थी। आइए जानते हैं कि आखिर बाप-बेटे के बीच ऐसी अनबन कैसे हो गई। राजीव कपूर का जन्म 25 अगस्त 1962 को मुंबई में हुआ था। राजीव ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म 'एक जान हैं हम' से की थी। राम तेरी गंगा मैली फिल्म में राजीव कपूर ने रोल निभाया था। उनको सबसे ज्यादा पहचान इसी फिल्म से मिली। लेकिन कहते हैं कि यही फिल्म कपूर खानदान में कलह का कारण भी बनी।
2 of 5
राजीव कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, साल 1985 में राज कपूर ने फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' बनाई थी। फिल्म सुपरहिट साबित हुई लेकिन इससे राजीव कपूर को कोई फायदा नहीं मिला। यह फिल्म केवल राज कपूर के डायरेक्शन और इसकी हिरोइन मंदाकिनी के लिए जानी जाती है। फिल्म में मंदाकिनी का रोल इतना मजबूत था कि राजीव फिल्म में खो से गए।
3 of 5
'राम तेरी गंगा मैली' में राजीव कपूर और मंदाकिनी
राजीव कपूर का मानना था इसके लिए राज कपूर जिम्मेदार हैं। दरअसल राजीव कपूर चाहते थे कि राज कपूर 'राम तेरी गंगा मैली' के बाद उनके लिए एक और फिल्म बनाएं। वो उन्हें उस फिल्म में एक नायक की तरह प्रोजेक्ट करें ताकि स्टार होने का जो फायदा मंदाकिनी को मिला था वो अब उन्हें इस फिल्म में मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राजीव कपूर
लेखिका मधु जैन की किताब 'द कपूर्स' में उन्होंने कपूर फैमिली की अंदर की बात को उजागर करते हुए लिखा है, 'राजीव कपूर फिल्म में उनका किरदार कमजोर किए जाने के लिए अपने पिता और डायरेक्टर राज कपूर को जिम्मेदार मानते थे। 'राम तेरी गंगा मैली' के हिट होने से मंदाकिनी तो रातोंरात स्टार बन गईं लेकिन राजीव कपूर को को इसका कोई फायदा नहीं हुआ। कहते हैं कि राज कपूर ने राजीव के लिए और कोई फिल्म बनाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
5 of 5
राजीव कपूर और मंदाकिनी
- फोटो : @mandakiniofficial
राजीव कपूर के चाहने के बावजूद राज कपूर ने ऐसा नहीं किया और राजीव को राज कपूर ने एक असिस्टेंट के तौर पर रखा। वो उनसे यूनिट का वह सारा काम कराते जो एक स्पॉटब्वॉय और असिस्टेंट करता था। 'राम तेरी गंगा मैली' के बाद राजीव कपूर 'लवर ब्वॉय', 'अंगारे', 'जलजला', 'शुक्रिया', 'हम तो चले परदेस' जैसी फिल्मों में दिखे तो पर उनकी फिल्में चली नहीं। ये फिल्में आरके बैनर की नहीं थीं। कहा जाता है कि पिता के व्यवहार से राजीव इतने आहत हो गए थे कि जब राज कपूर का निधन हुआ तो राजीव कपूर उनके अंतिम संस्कार तक में नहीं गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।