मीटू अभियान के तहत फिल्म 'संजू' की असिस्टेंट डायरेक्टर ने निर्देशक राजकुमार हिरानी पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इन आरोपों के बाद से हिरानी लगभग आम लोगों की नजरों से गायब हो गए थे। हाल में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें राजकुमार हिरानी नजर आ रहे हैं।
यौन शोषण के आरोप के बाद राजकुमार हिरानी पहली बार इस अंदाज में आए सामने, वायरल हुई तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लबे अर्से बाद राजकुमार हिरानी की कोई तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में वो फिल्म 'भारत' के प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री के साथ नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर किसी चार्टर्ड प्लेन में खींची हुई लग रही है।
Enroute Delhi @RajkumarHirani pic.twitter.com/UjlK7Oi8oJ
— Atul Agnihotri (@atulreellife) February 20, 2019
बता दें, राजकुमार हिरानी पर संजू फिल्म की एक असिस्टेंट डायरेक्टर ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। महिला के मुताबिक, संजू फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन के दौरान उसका यौन शोषण हुआ था। जब महिला ने विरोध किया तो राजकुमार हिरानी ने उसे फिल्म से निकालने की धमकी दी। यही नहीं उससे कहा गया कि उसका करियर भी बर्बाद हो जाएगा।
आरोप लगने के बाद राजकुमार हिरानी के सपोर्ट में अरशद वारसी, दिया मिर्जा, शरमन जोशी, जावेद अख्तर, करिश्मा तन्ना, फिल्ममेकर इंद्र कुमार जैसे कई बड़े सेलिब्रिटीज आए थे।