फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhool Chuk Maaf Day 10 : वीकएंड पर थोड़ी बढ़ी ‘भूल चूक माफ’ की कमाई, जानिए 10वें दिन का कलेक्शन

Sun, 01 Jun 2025 10:34 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 01 Jun 2025 10:34 PM IST
सार

Movie Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 10 : राजकुमार राव की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ थिएटर में दस दिन पूरे कर चुकी है। जानिए, रविवार को इस फिल्म ने अपनी कमाई में कितनी बढ़ोतरी की? 
 

विज्ञापन
RajKumar Rao Movie Bhool Chuk Maaf Day 10 Sunday Box Office Collection
फिल्म 'भूल चूक माफ' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

राजकुमार राव की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ रिलीज से पहले जितना ट्रेंड कर रही थी, उस बात का असर कलेक्शन पर नहीं दिख रहा है। दस दिन बाद इस फिल्म का कलेक्शन कितना हुआ? क्या यह फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा छू पाएगी? 

RajKumar Rao Movie Bhool Chuk Maaf Day 10 Sunday Box Office Collection
'भूल चूक माफ' - फोटो : इंस्टाग्राम@maddockfilms

10वें दिन का कलेक्शन 
अब तक प्राप्त शुरुआती आंकड़ों के अनुसार राजकुमार राव की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ ने 10वें दिन 5.98 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। अब तक इस फिल्म ने 58.58 करोड़ रुपये की कुल कमाई की है। ‘भूल चूक माफ’ ने पहले दिन 7 करोड़ रुपये अपना खाता खोला था। धीरे-धीरे इसकी कमाई कम होती गई।

RajKumar Rao Movie Bhool Chuk Maaf Day 10 Sunday Box Office Collection
फिल्म 'भूल चूक माफ' में राजकुमार राव और वामिका गब्बी - फोटो : एक्स (ट्विटर)

कमाई के लिए बचे बस चार दिन 
‘भूल चूक माफ’ के पास कमाई करने के लिए बस चार दिन का समय है। दरअसल, यह फिल्म थिएटर में सिर्फ दो हफ्तों के लिए रिलीज हुई है। 6 जून को ओटीटी प्राइम वीडियो पर दर्शक इसे देख पाएंगे। 60 करोड़ रुपये में बनी यह फिल्म कम से कम अपना बजट तो चार दिन में वसूल कर लेगी, ऐसा लग रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
RajKumar Rao Movie Bhool Chuk Maaf Day 10 Sunday Box Office Collection
भूल चूक माफ - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

क्या है फिल्म की कहानी 
राजकुमार राव ने फिल्म ‘भूल चूक माफ’ की कहानी की बात करें तो इसमें एक शादी हो रही है, जिसके साथ टाइम लूप का कॉन्सेप्ट भी है। फिल्म में रंजन (राजकुमार राव) और तितली (वामिका गब्बी) की शादी का दिन आता ही नहीं है, हल्दी वाले दिन पर ही समय अटक जाता है। फिल्म को  करण शर्मा ने निर्देशित किया है। दर्शकों को इस फिल्म में राजकुमार राव की कॉमेडी जरूर पसंद आई, सोशल मीडिया पर उन्हें अच्छा रेस्पॉन्स मिला है।  

ये खबर भी पढ़ें: Rajkumar Rao: इस शख्स ने किया पत्नी पत्रलेखा का अपमान, राजकुमार राव ने दिखाया घर के बाहर का रास्ता 
विज्ञापन
RajKumar Rao Movie Bhool Chuk Maaf Day 10 Sunday Box Office Collection
'भूल चूक माफ' फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब
ये है फिल्म की स्टार कास्ट 
फिल्म ‘भूल चूक माफ’ में राजकुमार राव, वामिका गब्बी के अलावा संजय मिश्रा, जाकिर हुसैन, सीमा पाहवा और रघुबीर यादव जैसे उम्दा कलाकार भी हैं। छोटे शहर के लोगों के किरदारों में ये सभी कलाकार खूब जमे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed