{"_id":"5ad58bfc4f1c1b57098b507e","slug":"rajkumar-rao-reveals-he-has-nude-in-omerta","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आतंकवादी बनने के चक्कर में न्यूड तक हो गए राजकुमार राव, फिल्म को लेकर कई खुलासे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आतंकवादी बनने के चक्कर में न्यूड तक हो गए राजकुमार राव, फिल्म को लेकर कई खुलासे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ओमर्टा' के प्रमोशन में लगे हुए हैं। फिल्म की रिलीज से पहले राजकुमार राव आए दिन 'ओमर्टा' को लेकर खुलासे कर रहे हैं। एक बार फिर से उन्होंने फिल्म को लेकर बड़ी बात कही है। फिल्म 'ओमर्टा' में उन्होंने न्यूड सीन दिया है जिसके लेकर उन्होंने काफी खुलासे किए।
2 of 5
मीडिया से बात करते हुए 'न्यूटन' एक्टर राजकुमार राव ने कहा है कि वह इस तरह का सीन करने में वह बिल्कुल भी असहज महसूस नहीं करते। मीडिया ने जब उनसे पूछा कि क्या 'ओमर्टा' में उन्होंने न्यूड सीन दिया है। उन्होंने कहा- 'हां फिल्म में मेरा न्यूड सीन है, लेकिन मैं इसको लेकर बिल्कुल भी असहज नहीं हूं।'
3 of 5
राजकुमार राव ने आगे बात करते हुए बताया कि इससे पहले वह फिल्म 'शाहिद' और 'LSD' में भी न्यूड सीन दे चुके हैं। गौरतलब है कि राजकुमार राव पहली बार 'LSD'में न्यूड सीन किया था। मीडिया के सवाल-जवाब के बीच उन्होंने 'ओमर्टा' के न्यूड सीन को लेकर बताया कि इस सीन को करने में उन्हें 2 दिन लगे और उन्होंने फिल्म के निर्देशक हंसल मेहता के कहने पर यह सीन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आपको बता दें कि फिल्म 'ओमर्टा' में राजकुमार राव आतंकवादी अहमद उमर सईद शेख का किरदार कर रहे हैं। ओमर सईद ने साल 2002 में वॉल स्ट्रीट जर्नल के पत्रकार डेनियल पर्ल को पाकिस्तान में किडनैप करवाया था और उसकी हत्या करवा दी थी। विदेशी पत्रकार की हत्या के आरोप में उमर को मौत की सजा भी सुनाई गई लेकिन उसे कभी फांसी नहीं दी जा सकी। वह आज भी जिंदा है।
विज्ञापन
5 of 5
वहीं बात करें हंसल मेहता और राजकुमार राव के साथ काम करने की तो यह फिल्म इन दोनों की साथ में चौथी फिल्म है। इससे पहले दोनों फिल्म 'सिटी लाइट्स', 'शाहिद' और 'अलीगढ़' में साथ काम कर चुके हैं। उनकी यह सभी फिल्में सुपरहिट रही हैं। फिल्म 'ओमर्टा' 20 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।