{"_id":"5ad5ad424f1c1b46098b4ffa","slug":"when-taimur-mom-kareena-kapoor-said-she-want-to-marry-miss-world-manushi-chhillar-give-this-answer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब तैमूर की मां करीना कपूर बोलीं- मुझे भी करनी है शादी तो मिस वर्ल्ड ने ऐसे दिया जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब तैमूर की मां करीना कपूर बोलीं- मुझे भी करनी है शादी तो मिस वर्ल्ड ने ऐसे दिया जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान एक शादी समारोह में मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर से बोल बैठीं कि 'मुझे भी करनी है शादी' तभी मानुषी उसे ऐसा जवाब देती हैं। दरअसल करीना और मानुषी छिल्लर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों अपनी शादी को लेकर बात करती नजर आ रही हैं।
2 of 5
करीना कपूर ने एक्टर सैफ अली खान के साथ बहुत ही सिंपल तरीके से शादी की थी। वहीं बेबो ने जब मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर से पूछा कि तुम्हारी शादी कैसे होगी तो उन्होंने कुछ ऐसा जवाब दिया कि करीना के मुंह से इतनी बड़ी बात निकल गई। मानुषी ने करीना को बताया कि उनकी शादी किस तरीके से होगी।
3 of 5
आपको बता दें कि यह वीडियो एक ज्वैलरी विज्ञापन का है। इस वीडियो में करीना और मानुषी एक शादी समारोह में अपने लिए खाना सर्व करती दिखती हैं। इस दौरान मानुषी करीना से कहती हैं- 'वैसे खाना तो अच्छा लग रहा है। तभी करीना कहती हैं कि जब शादी बोरिंग होती है तो सब यही कहते हैं। करीना मानुषी से कहती हैं कि तुम अपनी शादी ऐसे मत करना। मानुषी कहती हैं- 'मेरी शादी?' करीना भी पूछती हैं हां कैसे होगी तेरी शादी?
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऐसे में मानुषी बताती हैं- 'मेरी शादी किसी बड़े त्योहार की तरह होगी। खुशियों और रंगों से बनी हुई, नाच गाने ठुमके और हंसियों से मिली हुई। पटाखों और उम्मीदों से गूंजती हुई। भरोसे और प्यार से भरी हुई। हमेशा के वायदे से लिपटी हुई। ऐसी होगी मेरी शादी।' मानुषी के इस जवाब को सुनकर करीना से रहा नहीं गया।
विज्ञापन
5 of 5
करीना को लगता है कि उन्होंने अपनी शादी से पहले ऐसा क्यों नहीं सोचा। हालांकि बाद में करीना काफी इंप्रेस हो जाती हैं। तभी करीना बोल पड़ती हैं- 'मुझे भी करनी है शादी।' तभी मानुषी करीना को याद दिलाती हैं- 'पर आपकी तो हो चुकी न।' आपको बता दें कि वीडियो में करीना और मानुषी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। देखें वीडियो-
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।