फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajkummar Rao: एक वक्त पर नहीं थे स्कूल की फीस भरने के भी पैसे, आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं राजकुमार

Wed, 31 Aug 2022 08:01 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 31 Aug 2022 08:01 AM IST
विज्ञापन
RajKummar Rao Birthday Know about actor net worth earnings car collection and fees for movies
राजकुमार राव - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टरों की लिस्ट में शुमार राजकुमार राव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। सपनों की नगरी में कुछ कर दिखाने के जज्बे के साथ आए राजकुमार ने कड़े संघर्ष के बाद ये मुकाम हासिल किया है। अपने अभिनय के बल पर इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाने वाले राजकुमार आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में इस खास दिन पर हम आपको अभिनेता की नेटवर्थ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकार आप भी हैरान रह जाएंगे।

RajKummar Rao Birthday Know about actor net worth earnings car collection and fees for movies
राजकुमार राव - फोटो : Instagram

इतनी संपत्ति के हैं मालिक
31 अगस्त को हरियाणा के गुड़गांव (अब गुरुग्राम) में जन्मे राजकुमार राव का असली नाम राजकुमार यादव है। एक वक्त ऐसा था कि राजकुमार के परिवार के पास स्कूल उनकी फीस भरने तक के पैसे नहीं थे। ऐसे समय में उनके शिक्षक ने दो साल तक उनका खर्च उठाया था। वहीं, अब अभिनेता की नेटवर्थ 6 मिलियन डॉलर है, यानी वह 45 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं।

RajKummar Rao Birthday Know about actor net worth earnings car collection and fees for movies
राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एक फिल्म की लेते हैं इतनी फीस
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजकुमार राव को अपनी डेब्यू फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' के लिए महज 16 हजार रुपये मिले थे, वहीं, अब वह एक फिल्म के लिए 4-5 करोड़ रुपये तक की फीस चार्ज करते हैं। इसके अलावा वह कई ब्रांड्स के एम्बेसडर भी हैं। राजकुमार राव प्रति ब्रांड इंडोर्समेंट के लिए 1 करोड़ रुपये फीस लेते हैं। ऐसे में फिल्मों के अलावा ब्रांड से भी वह करोड़ों की कमाई कर लेते हैं। अभिनेता को घड़ी पहनना काफी पसंद हैं। ऐसे में उनके पास लाखों की कीमत की कई घड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
RajKummar Rao Birthday Know about actor net worth earnings car collection and fees for movies
राजकुमार राव - फोटो : Instagram

कार और बाइक के हैं शौकीन
राजकुमार राव के पास कई लग्जरी कारें हैं। उनके पास 70 लाख रुपये की कीमत की ऑडी क्यू7 है। इसके अलावा मर्सिडीज सीएलए 200 कार है, जिसकी कीमत 30 से 60 लाख रुपये है। इतनी ही नहीं राजकुमार को बाइक का भी शौक हैं। उनके पास हार्ले डेविडसन फैट बॉय बाइक है, जिसकी कीमत 19 लाख रुपये के आसपास है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed