फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajkummar Rao: बॉलीवुड के उम्दा अभिनेताओं में से एक हैं राजकुमार राव, कई बार को-एक्टर्स पर पड़ चुके हैं भारी

Wed, 31 Aug 2022 06:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 31 Aug 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Rajkummar rao Birthday Know about his performance in bareilly ki barfi fanney Khan ludo humari Aduri Kahani
बरेली की बर्फी, हमारी अधूरी कहानी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के प्रतिभावान कलाकारों में राजकुमार राव का नाम भी शामिल किया जाता है। वह हर साल 31 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाते हैं। उनका जन्म  हरियाणा के गुणगांव में हुआ था। बहुत कम उम्र में ही उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग करने का सपना देख लिया था। यही वजह है कि उन्होंने पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से अभिनय कला की बारीकियां सीखीं। राजकुमार राव निश्चित रूप से एक ऐसे कलाकार हैं जो अपने कई बार अपने परफॉर्मेंस से साथी कलाकारों पर भारी पड़ जाते हैं। आज उनके जन्मदिन पर हम आपको उनकी ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Rajkummar rao Birthday Know about his performance in bareilly ki barfi fanney Khan ludo humari Aduri Kahani
हमारी अधूरी कहानी - फोटो : सोशल मीडिया
हमारी अधूरी कहानी

हमारी अधूरी कहानी में इमरान हाशमी और विद्या बालन लीड रोल में दिखे थे। फिल्म में राजकुमार राव भी थे जिनकी चर्चा फिल्म की रिलीज से पहले न के बराबर थी। हालांकि अपने दमदार परफॉर्मेंस से वह दोनों एक्टर्स पर भारी पड़ते नजर आए। रोल छोटा होने के बावजूद भी वह अपनी एक्टिंग से दर्शकों को प्रभावित करने में कामयाब रहे थे।

Rajkummar rao Birthday Know about his performance in bareilly ki barfi fanney Khan ludo humari Aduri Kahani
'बरेली की बर्फी' फिल्म रिव्यू
बरेली की बर्फी

यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी जिसमें आयुष्मान खुराना, कृति सेनन और राजकुमार राव नजर आए थे। अश्विनी अय्यर तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राजकुमार राव अपने साथी कलाकार आयुष्मान खुराना और कृति सेनन से ज्यादा वाहवाही लूटने में कामयाब रहे थे। फिल्म में राजकुमार का स्टाइल देखकर लोग उनके एक्टिंग के कायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajkummar rao Birthday Know about his performance in bareilly ki barfi fanney Khan ludo humari Aduri Kahani
फन्ने खां - फोटो : सोशल मीडिया
फन्ने खां

यह एक मल्टीस्टारर फिल्म थी जिसमें अनिल कपूर और ऐश्वर्या राज जैसे उम्दा और अनुभवी कलाकार मौजूद थे। लेकिन इस फिल्म से राजकुमार राव लोगों के दिलों में अपनी अलग जगह बनाने में कामयाब रहे थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो हिट साबित नहीं हुई लेकिन उनकी एक्टिंग की काफी सराहना हुई थी।

विज्ञापन
Rajkummar rao Birthday Know about his performance in bareilly ki barfi fanney Khan ludo humari Aduri Kahani
लूडो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लूडो

फिल्म लूडो भी कई कलाकरों से सजी फिल्म थी। इस फिल्म का निर्देशन बर्फी जैसी फिल्म बनाने वाले अनुराग  बासु ने की थी। फिल्म में वह अभिषेक बच्चन आदित्य रॉय कपूर पर भारी पड़ते दिखे थे। लोगों को उनका मिथुन जैसा स्टाइल काफी पसंद आया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed