फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्मों में पूरे हुए राजकुमार राव को 10 साल, किया उनका शुक्रिया जिनसे बना सफर बेमिसाल

Sun, 22 Mar 2020 01:46 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Sun, 22 Mar 2020 01:46 PM IST
विज्ञापन
Rajkummar Rao emotional social media post as actor completed 10 years in bollywood
राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया

राजकुमार राव हिंदी फिल्म जगत में अपने 10 साल पूरे कर चुके हैं। उन्होंने साल 2010 में दिबाकर बनर्जी की फिल्म लव सेक्स और धोखा से अभिनय की शुरुआत की थी। राजकुमार को इंडस्ट्री में असल पहचान फिल्म काय पो छे से मिली। जिसके बाद उन्होंने अलीगढ़, ट्रैप्ड, बरेली की बर्फी, शाहिद, ओमेर्टा, न्यूटन, सिटी लाइट्स और स्त्री जैसी फिल्मों में काम किया। 

Rajkummar Rao emotional social media post as actor completed 10 years in bollywood
Actor Rajkummar Rao Buys Harley Davidson - फोटो : Social

सिनेमा जगत में एक दशक पूरे करने की खुशी में राजकुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने इस सफर में महत्वपूर्ण योगदान निभाने वाले सभी लोगों को धन्यवाद कहा।  उन्होंने लिखा, 'इंडस्ट्री में मेरे 10 साल पूरे हो गए हैं। एक सपना जो मैंने अपने गांव में बच्चे के तौर पर देखा था और इस सपने को पूरा होते देखना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। 

Rajkummar Rao emotional social media post as actor completed 10 years in bollywood
Rajkummar Rao - फोटो : file photo

राजकुमार ने आगे कहा, 'मेरे सभी सह कलाकारों, निर्देशकों, निर्माताओं, तकनीशियनों का धन्यवाद। इसके अलावा दुनिया भर के दर्शकों का और सिनेमा प्रेमियों का भी तहे दिल से शुक्रिया। आप लोगों के प्यार और समर्थन के बिना यह कभी मुमकिन नहीं था। मेरी कर्मभूमि मुंबई को भी धन्यवाद। ये मेरे लिए अभी शुरुआत भर है और मैं हमेशा अपने सुविधा क्षेत्र से बाहर निकल अपनी क्षमताओं से बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करता रहूंगा और आप लोगों का अपने काम से मनोरंजन करता रहूंगा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajkummar Rao emotional social media post as actor completed 10 years in bollywood
फिल्म छलांग का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

आने वाले दिनों में राजकुमार राव फिल्म 'छलांग' में नजर आएंगे। इस फिल्म में नुसरत भरूचा उनकी हीरोइन हैं। इस फिल्म का निर्देशन हंसल मेहता करेंगे और अजय देवगन, लव रंजन और अंकुर गर्ग इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं राजकुमार, रूही अफजाना में जान्हवी कपूर और बधाई हो के सीक्वल में भूमि पेडनेकर के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा उनके खाते में फिल्म लूडो भी है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

It’s been 10 years for me in the industry. A dream that I saw in my hometown as a kid and to actually see it coming alive is nothing but blessings. Big thanks to all my Co-actors, directors, producers, writers & technicians & Many thanks to YOU, the audience and cinema lovers all across the world. It wouldn’t have been possible without ur love & support. Thank you my KarmaBhoomi #Mumbai. It’s just a humble beginning for me. I’ll always try to push my boundaries and to entertain you and engage you with my work.

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed