अभिनेता राजकुमार राव अपनी अपकमिंग फिल्म ' मोनिका, ओ माई डार्लिंग' को लेकर चर्चा में हैं। उनकी यह फिल्म एक डार्क कॉमेडी होगी। जिसमें सस्पेंस थ्रिलर के साथ कॉमेडी क्राइम, ड्रामा सब देखने को मिलेगा। वासन बाला द्वारा निर्देशित इस फिल्म में राजकुमार राव के अलावा हुमा कुरैशी और राधिका आप्टे भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आने वाली हैं। कुछ दिनों पहले इस फिल्म का टीजर सामने आया था और अब निर्माताओं ने इसकी रिलीज भी जारी कर दी है।
Monica O My Darling: राजकुमार राव की 'मोनिका, ओ माई डार्लिंग' इस दिन होगी रिलीज, जानिए फिल्म से जुड़ी डिटेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'मोनिका, ओ माई डार्लिंग' योगेश चंडेकर द्वारा लिखी गई है, जो इससे पहले 'अंधाधुंध' जैसी फिल्म का लेखन कर चुके हैं। फिल्म में राजकुमार राव, हुमा कुरैशी, राधिका आप्टे के अलावा सिकंदर खेर, भगवती पेरुमल, आकांक्षा रंजन कपूर, सुकांत गोयल, और जैन मैरी खान जैसे प्रतिभाशाली कलाकार नजर आने वाले हैं।
Four More Shots Please S3: तीन गुना शरारतें और तीन गुना मस्ती, आ गया फोर मोर शॉट्स प्लीज सीजन 3 का ट्रेलर
फिल्म ‘मोनिका, ओ माई डार्लिंग’ कहानी की के बारे में बात करें तो जानकारी यह है कि रातों रात करोड़पति बनने की जुगाड़ में लगे एक युवक को कुछ असहज से साथी मिलते हैं और ये सब मिलकर एक ऐसे कत्ल की भूमिका बनाते हैं जिसका कोई सबूत बाकी न रहे। हाल ही में रिलीज किए गए टीजर में भी काफी सस्पेंस देखने को मिला था।
KRK: केआरके ने बॉलीवुड पर फिर कसा तंज, बोले- सुशांत सिंह राजपूत के श्राप का शिकार...
माचिस शॉट्स द्वारा निर्मित, फिल्म 'मोनिका, ओ माई डार्लिंग' कई सितारों से सजी फिल्म हैं। फिलहाल इसकी रिलीज डेट सामने आ चुकी है। 'मोनिका, ओ माई डार्लिंग' को 11 नवंबर, 2022 से ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।
Superstars As Ghost: मिलिए बड़े परदे के 10 सुपरस्टार भूतों से, धर्मेंद्र, अमिताभ, शाहरुख, सलमान सब शामिल