{"_id":"5c1486c7bdec2257082ff133","slug":"rajpal-yadav-in-tihar-jail-spreads-happiness-among-all-prisoners","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"5 करोड़ का चेक बाउंस होने पर जेल में सजा काट रहे राजपाल यादव, खाली समय में करना पड़ता है ये काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
5 करोड़ का चेक बाउंस होने पर जेल में सजा काट रहे राजपाल यादव, खाली समय में करना पड़ता है ये काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sat, 15 Dec 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
rajpal yadav
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इन दिनों दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। 5 करोड़ का चेक बाउंस होने की वजह से दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें तीन महीने की सजा सुनाई है। इस बीच राजपाल यादव से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है। खबरों की मानें तो तिहाड़ जेल में राजपाल यादव अपने दिन सभी को हंसाकर बिता रहे हैं।
2 of 5
Rajpal Yadav
- फोटो : twitter
हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक जेल में कवियों का प्रोग्राम आयोजित किया गया था। इस प्रोग्राम में राजपाल यादव ने भी हिस्सा लिया था। जानकारी के मुताबिक राजपाल यादव ने इस प्रोग्राम के दौरान अपना एक एक्ट किया जिसे देखकर वहां मौजूद सभी लोग हंसते-हंसते लोट-पोट हो गए। यहां तक कि जेल ऑफीसर ने राजपाल यादव के इस एक्ट को लॉफ रायट नाम दिया। साथ ही कहा कि राजपाल यादव का एक्ट सबसे ज्यादा मेजदार था क्योंकि उन्होंने सभी को हंसाया।
3 of 5
राजपाल यादव
- फोटो : File Photo
राजपाल यादव तिहाड़ में जेल नंबर 7 में हैं। जेल ऑफीसर ने कहा - 'जेल नंबर 7 में जो भी राजपाल यादव के साथ हैं वह उनके ह्यूमर से काफी खुश हैं। कहा जा रहा है कि राजपाल यादव क्रिसमस पर एक एक्ट तैयार कर रहे हैं जिसे वह खुद डायरेक्ट करेंगे।' आपको बता दें, 2010 में राजपाल यादव ने व्यापारी सुरेंदर सिंह से 5 करोड़ का लोन लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राजपाल यादव
- फोटो : File Photo
5 करोड़ की रकम की वापसी के लिए यादव ने एक्सिस बैंक मुंबई का एक चेक सुरेंदर सिंह को दिया जो सितंबर 2015 में बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गया। बाद में लोन देने वाले व्यक्ति ने कोर्ट की शरण ली।कोर्ट में इसी साल समझौता हुआ कि राजपाल यादव 10 करोड़ 40 लाख की रकम वापस लौटाएंगे, लेकिन जब यह रकम राजपाल यादव ने नहीं चुकाई तो कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
5 of 5
Rajpal Yadav
- फोटो : twitter
राजपाल यादव ने यह पैसा 2010 में हिंदी फिल्म ‘अता पता लापता’ के निर्माण के लिए लिया था। राजपाल यादव इसी साल बेटी के पिता बने हैं। राजपाल यादव की एक और बेटी है। राजपाल यादव बहुत जल्द फिल्म 'चंडीगढ़ अमृतसर चंडीगढ़' में नजर आएंगे। यह एक पंजाबी फिल्म है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।