{"_id":"5c148504bdec2256ef00c5ac","slug":"alok-nath-moves-to-court-for-anticipatory-bail-in-sexual-harassment-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अग्रिम जमानत के लिए अदालत पहुंचे आलोक नाथ, लेखिका-निर्माता विनता नंदा ने लगाया है रेप का आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अग्रिम जमानत के लिए अदालत पहुंचे आलोक नाथ, लेखिका-निर्माता विनता नंदा ने लगाया है रेप का आरोप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 15 Dec 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
alok nath vinta nanda
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राइटर और डायरेक्टर विनता नंदा द्वारा रेप का आरोप झेल रहे आलोक नाथ ने मुंबई की एक अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की है। यह याचिका अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एस एस ओझा के समक्ष दायर की गई।
2 of 5
alok nath, vinta nanda
- फोटो : file photo
कोर्ट ने शुक्रवार को मामले की सुनवाई 20 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी है क्योंकि विनता नंदा के वकील ने आलोकनाथ की जमानत याचिका के खिलाफ जवाब दायर करने के लिए अदालत से समय मांगा।
3 of 5
ALOK NATH
बता दें 21 नवंबर को पुलिस ने एक्टर के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इससे पहले ये भी खबर आई थी कि समन से संबंधित लेटर लेकर जब उनके घर पुलिसकर्मी पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ALOK NATH
बता दें MeToo मूवमेंट के जोर पकड़ने के बाद राइटर और डायरेक्टर विनता नंदा ने आलोक नाथ पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। विनता नंदा ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए लिखा कि 'एक बार मैं आलोक नाथ के घर पर हुई पार्टी में शामिल हुई। वहां से देर रात दो बजे के करीब घर जाने के लिए निकली। ड्रिंक में कुछ मिला दिया गया था।'
विज्ञापन
5 of 5
vinta nanda
विनता नंदा ने बताया था- आलोक नाथ ने मुझे घर छोड़ने की पेशकश की। मैं उस पर भरोसा करके गाड़ी में बैठ गई। इसके बाद मेरे मुंह में और ज्यादा शराब डाली गई और मेरे साथ काफी हिंसा की गई। बाद में विनता ने यह भी कहा कि इस घटना के बारे में उन्होंने आलोक नाथ की पत्नी आशु को भी इस बारे में बताया था लेकिन उन्होंने उनकी कोई मदद नहीं की थी। बता दें कि, आलोक नाथ विनता नंदा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करते हुए खुद पर लगे यौन शोषण के आरोपों से साफ इनकार कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।