सब्सक्राइब करें

48 साल में सपोर्टिंग एक्टर से सुपरहिट डायरेक्टर बने राकेश रोशन, देखिए अनदेखी तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Wed, 09 Jan 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
Rakesh Roshan diagnosed with cancer unseen pictures of drastic transformation
rakesh roshan - फोटो : twitter

48 साल से फिल्म इंडस्ट्री में अलग-अलग रोल से पहचान बनाने वाले राकेश रोशन इस वक्त अपनी जिंदगी की सबसे मुश्किल जंग लड़ रहे हैं। राकेश रोशन को कैंसर हुआ है जिसकी जानकारी खुद उनके बेटे ऋतिक ने सोशल मीडिया पर दी। बतौर एक्टर तो राकेश रोशन बॉलीवुड में ज्यादा नाम नहीं कमा पाए लेकिन डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के तौर पर उन्होंने सिनेमाजगत को पहला सुपरहीरो दिया था। तो चलिए आज हम आपको राकेश रोशन की कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाते हैं जिनके जरिए आप राकेश रोशन के फिल्मी सफर को एक साथ देख सकते हैं। 



 

Rakesh Roshan diagnosed with cancer unseen pictures of drastic transformation
Rakesh Roshan - फोटो : twitter

राकेश रोशन की पहली फिल्म 'घर घर की कहानी' की है। इस तस्वीर में राकेश रोशन काफी स्मार्ट और हैंडसम लग रहे हैं। इस फिल्म से ही राकेश रोशन ने फिल्मों में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनका किरदार सपोर्टिंग एक्टर का था। यह फिल्म साल 1970 में रिलीज हुई थी। 

Rakesh Roshan diagnosed with cancer unseen pictures of drastic transformation
Rakesh Roshan - फोटो : twitter

अब जरा इस तस्वीर को देखिए। कहा जाता है कि यह तस्वीर उस वक्त की है जब ऋतिक रोशन का जन्म हुआ था। इस तस्वीर में राकेश अपने बच्चे को खिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। राकेश रोशन ने अपने फिल्मी सफर में करीब 84 फिल्में की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakesh Roshan diagnosed with cancer unseen pictures of drastic transformation
Rakesh Roshan - फोटो : twitter

बहुत ही कम लोग इस बात को जानते हैं कि अपने करियर में राकेश रोशन को बहुत कम सोलो फिल्में मिली। राकेश रोशन ने बहुत सारी फिल्मों में सपोर्टिंग रोल किया और ज्यादातर फिल्में हिट भी रही। इन फिल्मों में मन मंदिर, खेल खेल में, बुलेट, हत्यारा के अलावा कई और फिल्में इस लिस्ट में शामिल हैं। 

विज्ञापन
Rakesh Roshan diagnosed with cancer unseen pictures of drastic transformation
rakesh roshan - फोटो : twitter
राकेश ने कई फिल्में की लेकिन उन्हें एक कामयाब हीरो का दर्जा नहीं मिल पाया। इसके बाद उन्होंने फिल्म डायरेक्शन में अपना हाथ आजमाना चाहा। इसी के चलते उन्होंने ऋषि कपूर के साथ 1980 में फिल्म 'आपके दीवाने' बनाई। फिल्म ठीक-ठाक चली लेकिन वो कामयाबी नहीं मिली जिसका राकेश रोशन को इंतजार था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed