{"_id":"5f377ee18ebc3e3cc77e42ac","slug":"rakhee-gulzar-birthday-rakhee-beautiful-pictures-then-and-now-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rakhee Gulzar Birthday: गुजरे जमाने की ये सुपरहिट अभिनेत्री अब लगने लगी हैं ऐसी, फार्म हाउस पर फल- सब्जियां उगाने का करती हैं काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rakhee Gulzar Birthday: गुजरे जमाने की ये सुपरहिट अभिनेत्री अब लगने लगी हैं ऐसी, फार्म हाउस पर फल- सब्जियां उगाने का करती हैं काम
राखी 70, 80 और 90 के दशक की एक बहुत ही मशहूर अदाकारा हैं। उन्होंने भारतीय सिनेमा को शर्मीली, दाग, कभी-कभी, तपस्या जैसी दसियों सुपरहिट क्लासिक फिल्में दीं। करियर की लगभग शुरुआत में ही उन्होंने 1973 में लेजेंड्री निर्देशक, कवि और कहानीकार गुलजार से शादी कर ली थी। आज राखी का जन्मदिन है। चलिए उनके जन्मदिन पर आपको दिखाते हैं राखी का बदलता हुआ लुक।
2 of 5
राखी-गुलजार
- फोटो : social media
राखी ने 20 साल की उम्र में फिल्मों में एंट्री ले ली थी। साल 1967 में आई बंगाली फिल्म 'बधू बरण' में वे पहली बार पर्दे पर दिखाई दी थीं। इसके करीब तीन साल बाद 1970 में उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म आई, जिसका नाम था 'जीवन मृत्यु'।
3 of 5
राखी गुलजार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कभी वो अमिताभ बच्चन की प्रेमिका के रूप में दिखीं तो कभी सेक्रेटरी और कभी मां। फिल्मफेयर से लेकर नेशनल अवॉर्ड और पद्मश्री पुरस्कार तक राखी को सब मिला है। जाने-माने निर्देशक-गीतकार गुलजार और राखी ने 15 मई 1973 को शादी की थी। फिर इनके घर बेटी मेघना का जन्म हुआ। मेघना के पैदा होने के एक साल बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राखी-गुलजार
- फोटो : social media
राखी ने अपने जीवन में कई हिट फिल्में दी हैं जिनमें से कभी-कभी, कसमे वादे, त्रिशूल, मुकद्दर का सिकंदर, दूसरा आदमी, जुर्माना, काला पत्थर आदि शामिल हैं। राखी कभी लाखों दिलों की धड़कन हुआ करती थीं अब उनका लुक काफी बदल गया है। राखी कभी-कभी किसी पब्लिक इवेंट में दिखाई देती हैं।
राखी और गुलजार की बेटी मेघना जानी मानी फिल्म निर्देशक हैं। राखी को अब फॉर्म हाउस पर टाइम बिताना पसंद है। वे वहां फल और सब्जी उगाने का काम करती हैं। शहर के हो- हल्ला और भागदौड़ से दूर राखी को नेचर के साथ रहना पसंद है। हालांकि कुछ समय वह मुंबई में भी रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।