{"_id":"5c036af3bdec2241d2001c2f","slug":"rakhi-sawant-and-deepak-kalal-wedding-create-drama-in-a-press-conference","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राखी सावंत ने होने वाले पति के सामने दी गालियां, कहा- '85 करोड़ रुपए खर्च कर करेंगे न्यूड वेडिंग'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राखी सावंत ने होने वाले पति के सामने दी गालियां, कहा- '85 करोड़ रुपए खर्च कर करेंगे न्यूड वेडिंग'
Sun, 02 Dec 2018 10:47 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 02 Dec 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
rakhi sawant deepak kalal
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शादियों के इस मौसम में राखी सावंत को भी शादी करने का बुखार चढ़ चुका है । उन्होंने अपने लिए लड़का भी पसंद कर लिया है जिसका नाम दीपक कलाल है । दीपक कलाल यूट्यूब सेलेब्रिटी हैं । दीपक के कॉमेडी वीडियो यूट्यूब पर काफी पॉपुलर होते हैं । इन दिनों दीपक को 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में कॉमेडी करते देखा जा रहा है ।
2 of 5
rakhi sawant
- फोटो : file photo
राखी सावंत ने अपनी शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसमें वेन्यू लॉस एंजेल्स लिखा गया है । साथ ही शादी की डेट 31 दिसंबर रखी गई । शादी की डेट सामने आने के बाद से राखी और दीपक अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई सारे वीडियो शेयर कर चुके हैं ।
इसमें वीडियो में वे अपनी शादी की डिटेल दे रहे हैं । हाल ही में दीपक और राखी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की । इस दौरान दोनों ने जमकर ड्रामा किया और मीडिया के सामने अश्लील बातें करते नजर आए। राखी ने कहा- "मैंने सुना है कि दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी में 1 करोड़ का लहंगा पहना था, इस लिहाज से मेरी शादी में 8 करोड़ का लहंगा होना चाहिए ।'
'शादी के बाद मैं और दीपक कलाल भाई-बहन बनकर रहेंगे । शादी के रिसेप्शन में मैंने शाहरुख, सलमान, करीना और दीपिका को इनवाइट किया है ।' वहीं दीपक ने कहा, 'हमारी शादी का बजट ज्यादा नहीं, सिर्फ 70 करोड़ है । इस पर राखी ने उन्हें टोका कि उन्होंने उनसे 85 करोड़ की बात कही थी, 15 करोड़ कहां गए । दीपक ने कहा कि कुछ पैसा कपड़ों में खर्च में हो गया ।'
इतना ही नहीं राखी ने इस दौरान गालियां भी दीं । बता दें राखी और दीपक ने जो वीडियो शेयर किए हैं इसमें उन्होंने बताया कि वो केला मैरिज करेंगे । साथ ही दोनों ने न्यूड वेडिंग करने की भी बात कही । राखी ने ये भी बताया कि उनकी शादी में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आएंगे ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।