सब्सक्राइब करें

Rakhi Sawant: मोहम्मद दानिश की शादी में शामिल हुईं राखी सावंत ने किया पति को याद, कहा- आदिल होते जरूर पिटते

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 30 Apr 2023 05:25 PM IST
विज्ञापन
Rakhi Sawant attends Indian Idol 12 finalist Mohd Danish wedding says she have beaten up Adil Khan Durrani
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

राखी सावंत की जिंदगी बीते काफी वक्त से मुश्किलों में रही है। एक तरफ उनकी मां चल बसीं तो दूसरी तरफ उनकी शादीशुदा जिंदगी में भूचाल आ गया। हालांकि, उनकी जिंदगी की तकलीफें कम हो गई हैं यह दावा करना तो मुश्किल है, लेकिन राखी के हालिया वीडियोज देखकर इतना तो समझ आ रहा है कि अब उनकी जिंदगी पटरी पर लौटने लगी है। इसी बीच राखी को ' इंडियन आइडल 12 ' के प्रतियोगी मोहम्मद दानिश की शादी समारोह के दौरान ढोल पर नाचते हुए देखा गया । इस दौरान राखी को अपने पति की भी याद आ गई।

Trending Videos
Rakhi Sawant attends Indian Idol 12 finalist Mohd Danish wedding says she have beaten up Adil Khan Durrani
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर राखी सावंत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेत्री सजी-धजी ढोल पर नाचती हुई नजर आ रही हैं।  राखी काफी खूबसूरत लग रही हैं और साथ ही बेहद खुश भी। वीडियो में राखी डांस करती नजर आ रही हैं और डांस करते-करते अपनी शादी का जिक्र कर रही हैं। राखी 'सबकी बारातें आईं...' गाने पर थिरकती देखी जा सकती हैं।

Salman Khan: 'दुबई सुरक्षित...भारत में समस्या है', जान से मारने की धमकियों के बीच सलमान ने तोड़ी चुप्पी 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi Sawant attends Indian Idol 12 finalist Mohd Danish wedding says she have beaten up Adil Khan Durrani
राखी सावंत - फोटो : social media

इस दौरान राखी ने अपने पति आदिल को याद किया और बताया आदिल ने उनसे झूठ बोला और अपना वादा कभी पूरा नहीं किया। राखी ने कहा, ‘सबका ध्यान मुझ पर है। यही वजह है कि मैं हर शादी में दुल्हन की तरह सज-धज कर शामिल हो जाती हूं, जिसकी भी बारात आती है, मुझे लगता है मेरी बारात आई है। क्योंकि मेरी बारात कभी आई ही नहीं है। इसलिए मैं हर किसी की शादी में पहुंच जाती हूं।’

Salman Khan: 'मेरी प्रेम कहानियां मेरे साथ कब्र में जाएंगी', रिलेशनशिप पर खुलकर बोले सलमान खान

Rakhi Sawant attends Indian Idol 12 finalist Mohd Danish wedding says she have beaten up Adil Khan Durrani
राखी सावंत - फोटो : social media

आगे राखी ने पूछा गया कि क्या वह इस शादी में अपने पति आदिल को भी याद कर रही हैं, तो इसपर राखी ने बताया कि इस अच्छे दिन पर वह उन्हें बिल्कुल भी याद नहीं कर रही हैं। राखी ने कहा,  ‘आदिल यहां पर होते तो हम उसे पकड़ पकड़ के मारते। अगर उसे मुझे छोड़ना होता, तो कम से कम मुझ से  इस तरह से शादी कर सकता था। उसने मुझसे चुपके से शादी कर ली। मेरे अरमान भी पूरे नहीं हुए है।’

The Kerala Story: केरल के CM ने 'द केरल स्टोरी' को बताया नफरत फैलाने वाली फिल्म, कहा- फर्जी है इसकी कहानी

विज्ञापन
Rakhi Sawant attends Indian Idol 12 finalist Mohd Danish wedding says she have beaten up Adil Khan Durrani
राखी सावंत - फोटो : social media

 आपको बता दें कि राखी को शादी में काफी समय बिताते देखा गया था। शादी में इंडियन आइडल 12 के दानिश के कई को-कंटेस्टेंट भी नजर आए। निहाल तौरा, सायली कांबले, गायक जावेद अली और कई अन्य लोग शादी में शामिल हुए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed