बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर आखिरी बार 'तू झूठी मैं मक्कार' में नजर आए थे। इस फिल्म में एक्टर पहली बार अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ पर्दे पर रोमांस करते दिखाई दिए थे। फिल्म को आठ मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। रणबीर और श्रद्धा स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कमाई की थी।
Ranbir Kapoor: स्किन रूटीन और फिटनेस को लेकर रणबीर का खुलासा, बोले- आलिया करती हैं प्रेरित
अभिनेता अपनी फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में एक मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने अपने स्किन रूटीन और फिटनेस के बारे में खुलकर बात की है। रणबीर ने कहा कि टैनिंग से बचने के लिए एक्टर अपना चेहरा बर्फ के पानी यानी आइस वाटर में डुबा कर रखते हैं।
एक्टर ने आगे कहा कि उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट उनकी फिटनेस का काफी ध्यान रखती हैं। इस बारे में बताते हुए एक्टर ने खुलासा किया कि आजकल आलिया मुझे योग करने के लिए बहुत प्रेरित कर रही है। उसने कहा कि यह आपकी त्वचा पर यह दिखाई देता है, मुझे नहीं पता कि यह कैसे होता है, लेकिन यह सही करता है?
Kangna Ranaut: 'इस पागल जीनियस को धन्यवाद', इंडस्ट्री में 17 साल पूरे होने पर कंगना का भावुक पोस्ट
Salman Khan: पति नहीं पिता बनने की फिराक में थे सलमान, लेकिन फिर बदल गया कानून और...
वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर आखिरी बार 'तू झूठा मैं मक्कार' में नजर आए थे। इसके अलावा रणबीर, संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' का भी हिस्सा हैं। फिल्म में रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी हैं। 'एनिमल' इस साल अगस्त में पर्दे पर आने वाली है।
यह भी पढ़ें- Sooraj Pancholi Interview: सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग पर सनसनीखेज खुलासा, इस एक वजह से बरी हो गए सूरज पंचोली