फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राखी सावंत ने दी लोगों को CAA और NRC से बचने की सलाह, वीडियो हो रहा वायरल

Wed, 29 Jan 2020 06:20 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 29 Jan 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
Rakhi Sawant Epic Solution video is viral About CAA NRC
राखी सावंत - फोटो : Social Media

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। राखी देश-दुनिया से जुड़े तमाम मु्ददों पर अपनी राय भी देती रहती हैं। इन दिनों देश में CAA और NRC को लेकर काफी बवाल चल रहा है। लेकिन राखी की अब तक इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी। लोगों को भी उनकी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया का इंतजार था। तो राखी ने अब इस मामले पर प्रतिक्रिया दे दी है।

Rakhi Sawant Epic Solution video is viral About CAA NRC
Rakhi Sawant - फोटो : social media

भला ऐसा हो सकता है कि देश-दुनिया में कोई भी मुद्दा हो राखी उस पर अपनी प्रतिक्रिया ना दें। ऐसा तो कभी नहीं हो सकता। देर से ही सही लेकिन राखी ने CAA और NRC पर भी अपनी प्रतिक्रिया दे ही दी। राखी ने एक वीडियो के माध्यम से CAA और NRC के तहत अपनी नागरिकता साबित न कर पाने वाले लोगों को एक बेहतरीन उपाय बताया है। राखी ने इसके लिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है।

Rakhi Sawant Epic Solution video is viral About CAA NRC
rakhi sawant - फोटो : social media

इस वीडियो में राखी सावंत लोगों को सलाह देते हुए कह रही हैं, 'मेरे पास एक सुझाव है, और इलाज भी है। जो लोग सीएए और एनआरसी से डरते हैं और उन्हें लगता है कि उनके दादा परदादा यानी पूर्वजों ने उनके लिए सर्टिफिकेट नहीं रखा है, तो आप चिंता क्यों करते हो? अगर आपके पास पुराने कागजात नहीं है तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप सब लोग रहो हिंदुस्तान में और एक लंबा सा लोन ले लो। बैंक अपने आप साबित कर देगा कि आप हिंदुस्तानी हो, चिंता की कोई बात ही नहीं है दोस्तों।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Jaao lone lelo daro Matt NRC se🤪

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi Sawant Epic Solution video is viral About CAA NRC
Rakhi Sawant - फोटो : social media

राखी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है। राखी के फैन्स को उनकी ये सलाह काफी पसंद आ रही है। राखी के इस वीडियो पर लोग भी काफी मजेदार कमेंटस कर रहे हैं। इस वीडियो के साथ कैप्शन में राखी ने लिखा, 'जाओ लोन ले लो, डरो मत एनआरसी से'।

विज्ञापन
Rakhi Sawant Epic Solution video is viral About CAA NRC
Rakhi Sawant - फोटो : instagram

गौरतलब है कि राखी सावंत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो हर मुद्दे पर अपनी बेबाकी से रबात रखती हैं। राकी सोशल मीडिय पर हर बात को लेकर एपना एक वीडियो अपलोड करती हैं। उनके वीडियो अपलोड होते ही सुर्खियों मे आ जाते हैं। राकी के वीडियोज तेजी से वायरल होते हैं। हाल ही में उनका एक बाथटब वाला वीडियो सामने आया था। जिसकी वजह से वो चर्चा में रही थीं। और अब अपने इस नए वीडियो की वजह से राखी सुर्खियां बटोर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed