फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Video: राखी सावंत के छूने पर शरमाने लगते हैं रितेश, बोलीं- पता नहीं, हमारी सुहागरात कैसे...

Tue, 01 Feb 2022 12:15 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Tue, 01 Feb 2022 12:15 PM IST
विज्ञापन
Rakhi Sawant is upset with husband Ritesh Kumar's blushing habit
राखी सावंत, रितेश कुमार - फोटो : social media

बिग बॉस का 15वां सीजन खत्म हो चुका है। बिग बॉस के घर से एविक्ट होने के बाद से ही ड्रामा क्वीन कही जाने वालीं राखी सावंत लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। घर से बेघर होने के बाद राखी ने बिग बॉस से उनको टिशू की तरह इस्तेमाल करने की शिकायत भी की थी। राखी की निजी जिन्दगी की बात करें तो शो के बाद राखी कई बार अपने पति रितेश कुमार के साथ दिखाई दी हैं। कुछ दिनों पहले राखी की अपने पति को सरेआम लिपलॉक करते हुए वीडियो वायरल हुई थी और अब वह मीडिया से रितेश की शिकायत करती दिख रही हैं।


 

Rakhi Sawant is upset with husband Ritesh Kumar's blushing habit
राखी सावंत, रितेश - फोटो : सोशल मीडिया

बहुत शरमीले हैं रितेश 
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो में राखी सांवत के साथ पति रितेश और टीवी अभिनेता विशाल कोटियान नजर आ रहे हैं। राखी इसमें विशाल से बात करते- करते रितेश के गाल छूने लगती हैं। राखी के गाल छूते ही रितेश शरमा जाते हैं। इसपर विशाल राखी और रितेश की चुटकी लेते हुए कहते हैं कि "मैंने अपनी लाइफ में पहली बार ऐसा रिलेशन देखा जहां पति शर्माता है।"  

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Voompla (@voompla)

Rakhi Sawant is upset with husband Ritesh Kumar's blushing habit
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

राखी ने सुहागरात को लेकर कही ये बड़ी बात
विशाल को जवाब देते हुए राखी ने कहती हैं, "मैं जब भी इन्हें छूती हूं ये शरमाने लगते हैं। मैं इनकी इस हरकत से बहुत परेशान हो गई हूं।" इस बात को पूरा करने के बाद राखी ने अपनी सुहागरात को लेकर कहा कि ऐसा चलता रहा तो मुझे डाउट है हमारी सुहागरात होगी भी या नहीं। रितेश को धमकी देते हुए राखी कहती हैं, "इतना शर्माओगे तो मुझे कोई और ले जाएगा फिर मुझे मत बोलना।" राखी की इस बात पर वहां खड़े सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi Sawant is upset with husband Ritesh Kumar's blushing habit
राखी सावंत, रितेश - फोटो : सोशल मीडिया

फिनाले के बाद किया राखी ने लिपलॉक
बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले की शूटिंग पूरी करने के बाद राखी सावंत अपने पति रितेश के साथ मीडिया के सामने पहुंचीं। इस दौरान दोनों ही पीले कलर के आउटफिट में एक-दूसरे के साथ नजर आए। इस मौके पर कई मीडियाकर्मियों ने राखी सावंत से कहा कि आप रितेश को एक बार किस कर लो। राखी ने भी सभी मीडियाकर्मियों की इस बात को मानते हुए रितेश को किस करने के लिए आगे बढ़ने लगीं। लेकिन इस मौके पर रितेश थोड़ा घबराते हुए नजर आए। वह पीछे हो रहे थे लेकिन तभी राखी ने रितेश को पकड़कर लिपलॉक कर लिया।

विज्ञापन
Rakhi Sawant is upset with husband Ritesh Kumar's blushing habit
राखी सांवत - फोटो : social media

बिग बॉस पर निकाला अपना गुस्सा
राखी ने अपने जिम सेशन के बाद एक इंटरव्यू में कहा कि, "मुझे बार-बार घर में बुलाकर आप मेरा टिशू की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। मैं टिशू पेपर नहीं हूं, मैं जीती-जागती इंसान हूं। जब तक आपको मेरे एंटरटेनमेंट की जरूरत है तब तक आप मुझे यूज करेंगे और फिर निकाल देंगे। ये तो ऐसा हो गया कि जब तक संतरे में जूस है आप निचोड़ लेंगे फिर छिलका फेंक देंगे। मैं कोई संतरा या टिशू नहीं हूं।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed