फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्मों से ज्यादा प्लास्टिक सर्जरी को लेकर चर्चा में रहीं ये हसीनाएं, एक पर लगा था एंजेलिना जोली बनने के चक्कर में चेहरा खराब करने का आरोप

Tue, 25 Aug 2020 08:23 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 25 Aug 2020 08:23 AM IST
विज्ञापन
Rakhi Sawant koena mitra angelina jolie look alike actor Trolled For plastic surgery
प्लास्टिक सर्जरी - फोटो : ट्विटर

फिल्म इंडस्ट्री में खूबसूरत दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया जाता है और इसमें कुछ गलत भी नहीं है। कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने प्लास्टिक सर्जरी के दम पर अपने चेहरे को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाया है तो वहीं कई हसीनाएं ऐसी भी हैं जिनपर सर्जरी भारी पड़ी। मेकओवर के बाद एक्ट्रेसेस का बदला हुआ रूप फैंस को पसंद नहीं आया और उन्हें प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए खूब ट्रोल किया गया। आइए बात करते हैं उन अभिनेत्रियों कि जो सर्जरी की वजह से फैंस की आलोचना झेल चुकी हैं।

Rakhi Sawant koena mitra angelina jolie look alike actor Trolled For plastic surgery
राखी सावंत - फोटो : Social Media

राखी सावंत ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'अग्निचक्र' से की थी। खुद को और आकर्षक बनाने के लिए राखी ने सर्जरी का सहारा लिया। पहले उनके होंठ काफी पतले थे, ऐसे में उन्हें थोड़ा मोटा बनाने के लिए राखी ने प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया। राखी ने कई सर्जरी करवाई है जिसकी वजह से उन्हें ट्रोलर्स प्लास्टिक की दुकान तक कह चुके हैं। सोशल मीडिया पर आज भी लोग उन्हें ट्रोल करते हैं। राखी ने भी प्लास्टिक सर्जरी की बात कबूली है।

Rakhi Sawant koena mitra angelina jolie look alike actor Trolled For plastic surgery
सहर - फोटो : social media

सहर तबर ईरान की इंस्टाग्राम स्टार हैं। 2017 में उनके बारे में खबर आई कि एंजेलिना जोली जैसी दिखने के लिए उन्होंने 50 प्लास्टिक सर्जरी कराई। हालांकि उनको फॉलो करने वालों ने उस समय कहा था कि ये सब वो मेकअप के दम पर कर रही थीं। कुछ यूजर्स का कहना था कि उन्होंने सर्जरी कराकर अपना पूरा चेहरा ही खराब कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi Sawant koena mitra angelina jolie look alike actor Trolled For plastic surgery
श्रुति हासन - फोटो : ट्विटर
श्रुति हासन साउथ फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस है। उन्होंने भी नाक की सर्जरी करवाई है। उन्होंने 'वारनम आयिरम' (2008), 'पृथ्वी' (2010), 'उद्यान' (2011), 'येननामो येधो' (2014) सहित कई फिल्मों में काम किया है। श्रुति ने ये बात कबूल भी की है कि उन्होंने सर्जरी कराई है।
विज्ञापन
Rakhi Sawant koena mitra angelina jolie look alike actor Trolled For plastic surgery
कोएना मित्रा - फोटो : file photo

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस कोएना मित्रा ने अपनी नाक की सर्जरी करवाई थी लेकिन बात बनने की जगह बिगड़ गई। बाद में फिल्म निर्देशक उन्हें अपनी फिल्मों में लेने से कतराने लगे। कहा जाता है कि प्लास्टिक सर्जरी के चलते उनके पास काम की कमी हो गई और उन्हें तकरीबन छह महीने तक घर पर ही बैठना पड़ा था। कोएना इसे अपने जीवन की सबसे बड़ी गलती मानती हैं। प्लास्टिक सर्जरी को लेकर अपना दुख कोएना ने बिग बॉस में भी जाहिर किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed