फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rakhi Sawant: 'झूठा' सॉन्ग के लॉन्च पर फूट फूट कर रोईं राखी सावंत, बोलीं-क्या मैं इंसान नहीं हूं?

Sat, 11 Mar 2023 06:45 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sat, 11 Mar 2023 06:45 PM IST
विज्ञापन
Rakhi Sawant Life Inspire Song jhootha Release actress cried In front Of Paparazzi said im also a human being
Rakhi Sawant - फोटो : social media

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। बीते दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थीं। वहीं, हाल ही में राखी सावंत ने अपना नया म्यूजिक वीडियो 'झूठा' रिलीज किया है और बताया है कि यह गाना उनके वास्तविक जीवन की घटनाओं से इंस्पायर है। इस गाने में दिखाया गया है कि कैसे एक फैन ने उन्हें एक कार गिफ्ट में देकर इंप्रेस किया और बाद में निकाह समारोह में उनसे शादी की और फिर किस तरह से उनके साथ धोखा किया था। गाना लॉन्च होने के बाद राखी बुरी तरह से रो पड़ी थीं, क्योंकि उन्हें ट्रोल किया जा रहा था।

Rakhi Sawant Life Inspire Song jhootha Release actress cried In front Of Paparazzi said im also a human being
Rakhi Sawant - फोटो : social media

पैपराजी के सामने फूट फूट कर रोईं राखी
पैपराजी से बात करते हुए राखी ने रोते हुए कहा कि लोग कहते हैं कि राखी सावंत को कौन धोखा दे सकता है, राखी के साथ क्या बुरा हो सकता है। क्यों मैं इंसान नहीं हूं क्या, मैं फीमेल नहीं हूं क्या, मेरे अंदर दिल नहीं है क्या, मैं घर बसाने के सपने नहीं देख सकती हूं क्या? वह अचानक सभी के सामने जोर से चिल्लाई और जोर से रोते हुए नीचे बैठ गईं थी। 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Rakhi Sawant Life Inspire Song jhootha Release actress cried In front Of Paparazzi said im also a human being
Rakhi Sawant - फोटो : social media

यूजर ने किया राखी का समर्थन
राखी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट किए हैं, कुछ लोग राखी के वीडियो को देखने के बाद नाटक कह रहे हैं, तो वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि ऐसा हो सकता है। यूजर ने लिखा डियर राखी यह सब को दिखाने की जरूरत नहीं है,क्योंकि जनता सही नहीं है, आप मजबूत रहें, हर किसी के पास आपके जैसा शुद्ध दिल नहीं हो सकता है। उन्हें अपना मजाक उड़ाने का मौका न दें। 

Tiger 3: 'टाइगर 3' से सलमान की तस्वीरें लीक, भाईजान का धांसू अवतार देख बढ़ीं फैंस की धड़कनें

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi Sawant Life Inspire Song jhootha Release actress cried In front Of Paparazzi said im also a human being
Rakhi Sawant - फोटो : social media

राखी सावंत की जिंदगी से इंस्पायर है सॉन्ग
राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम पर गाने का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा-एक चीज जो आप छुपा नहीं सकते हैं, वह है जब आप अंदर से अपंग हो जाते हैं। म्यूजिक वीडियो की शुरुआत में दिखाया गया है कि कुछ ही हफ्तों में राखी की जिंदगी कैसे बदल जाती है।  राखी गाने की शुरुआत में होने से पहले खुद को बाथटब में डूबाती हुई नजर आ रही हैं। आगे दिखाया जाता है कि कैसे एक फैन ने उसे एक स्टूडियो में एक्ट करते हुए देखा, उसे एक कार गिफ्ट की और दोनों एक निकाह समारोह में शादी करते हैं। साथ ही पूरे गाने में वह फैन अपनी धोखा धड़ी को कवर करते हुए नजर आता है, जब तक वह पकड़ा नहीं जाता है। गाने के दौरान यह भी दिखाया जाता है कि कैसे उसकी मां की मौत हो जाती है और जब वह घर लौटती है तो वह अपने पति को किसी और औरत के साथ पाती है, जिसके बाद वह राखी की पिटाई करता है और आखिर में वह उसे जेल भेज देती है। 

Sharmila Tagore: 'द कपिल शर्मा शो' में शर्मिला टैगोर ने दिए कपिल के सवालों के शानदार जवाब, सुनकर रह जाएंगे दंग

विज्ञापन
Rakhi Sawant Life Inspire Song jhootha Release actress cried In front Of Paparazzi said im also a human being
Rakhi Sawant - फोटो : social media

अल्तमश फरीदी ने गाया गाना
गाने में दिखाए गए सभी सीन बिल्कुल वही हैं, जो राखी की जिंदगी में बीते दिनों देखने मिले थे।आपको बता दें कि गाने को अल्तमश फरीदी ने गाया है और संगीत आसिफ फरीदी ने दिया है। वहीं गाने को शबाब अली ने लिखा है और मुदस्सर खान ने इस निर्देशित किया है। 

Mahesh Bhatt: जब बेइंतहा शराब पीकर फुटपाथ पर ही सो गए थे महेश भट्ट, बोले- मैं तो नशेड़ी हो गया था...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed