फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राखी सावंत ने बिग बॉस 12 की खूब उड़ाई खिल्ली, बोलीं- 'इस कंटेस्टेंट को शो में लाओ दोबारा'

Thu, 08 Nov 2018 01:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला,
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, Updated Thu, 08 Nov 2018 01:50 PM IST
विज्ञापन
rakhi sawant makes fun of bigg boss 12 lot
rakhi sawant

बॉलीवुड की मोस्ट कंट्रोवर्शियल ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने सलमान खान के मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस को लेकर बड़ी बात कही है। दरअसल, एक इवेंट में बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट रह चुकीं अर्शी खान के साथ पहुंचीं राखी से जब बिग बॉस 12 को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इसका जमकर मजाक उड़ाया...आइए जानते हैं आखिर क्या बोल बैठीं राखी सावंत...

rakhi sawant makes fun of bigg boss 12 lot
rakhi sawant

राखी ने बिग बॉस 12 का मजाक उड़ाते हुए कहा कि इस बार बिग बॉस बहुत ठंडे कंटेस्टेंट्स को चुनकर बहुत बड़ी गलती कर बैठा है, राखी ने बोला कि बिग बॉस को एक बार फिर अर्शी खान को घर में भेजना चाहिए था, क्योंकि अगर अर्शी फिर से घर में गई तो तबाही मचा देंगी, क्योंकि अर्शी आवाम की चहेती हैं, राखी आगे ने कहा कि तबाही का दूसरा नाम अर्शी खान है।'

rakhi sawant makes fun of bigg boss 12 lot
Arshi Khan

वहीं, जब इवेंट में मौजूद अर्शी खान से बिग बॉस 12 के फेवरेट कंटेस्टेंट पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह बिग बॉस 12 में आए पूर्व क्रिकेटर श्रीसंथ को सपोर्ट कर रही हैं, अर्शी ने श्रीसंथ को अपना अच्छा दोस्त बताया और कहा वह अच्छा खेल रहे हैं।  बता दें कि वाकई में श्रीसंथ घर में अच्छा गेम खेल रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
rakhi sawant makes fun of bigg boss 12 lot
Arshi Khan

शायद ही आपको पता हो कि यह पहली बार नहीं है जब अर्शी खान ने श्रीसंथ को सपोर्ट किया हो। बता दें कि इससे पहले भी कई मौकों पर अर्शी खान ने श्रीसंथ का खुलकर समर्थन किया है। बात करें राखी सावंत की तो बता दें कि वह बिग बॉस के पहले ही सीजन का हिस्सा रह चुकी हैं। बेबाक और बेधड़क रहने वाली राखी ने रियलिटी शो में खूब हंगामा खड़ा किया था लेकिन इसकी वजह से दर्शकों का खूब एंटरटेनमेंट भी हुआ था।

विज्ञापन
rakhi sawant makes fun of bigg boss 12 lot
deepak and somi khan bigg boss - फोटो : bigg boss

आखिर में बिग बॉस 12 के ताजा अपडेट की बात करें तो पिछली बार घर से उर्वशी वाणी बेघर हो गई थीं। वह भोजपुरी सिंगर दीपक ठाकुर की जोड़ीदार बनकर शो में आई थीं। वहीं, इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए इस बार दीपक, रोमिल, सुरभि और सोमी नॉमिनेट हुए हैं। बता दें कि पिछले हफ्ते जब पूरा घर नॉमिनेट हुआ था तो ये चारों सेफ जोन में थे। बता दें कि रोमिल इस वक्त वोट पाने में सबसे टॉप पर हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed