ग्लैमर इंडस्ट्री की कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत उस वक्त चर्चा में आ गईं जब उनकी शादी की खबरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गईं। कहा जा रहा था कि राखी ने गुपचुप तरीके से मुंबई के जे डब्लू मैरियट में एक NRI से शादी कर ली है। लेकिन समय रहते राखी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- ब्राइडल फोटोशूट।
राखी ने शेयर की ब्राइडल लुक की तस्वीरें, भड़के यूजर्स बोले- 'दादी बनने की उम्र में दुल्हन बन रही हो'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on
राखी की इन तस्वारों को देखकर एक यूजर ने लिखा- राखी गाउन तो ठीक है लेकिन हाथ में मेहंदी और चूड़ा पहन कर कौन फोटोशूट करवाता है। एक ने लिखा- स्पेलिंग तो आती नहीं चली हो शादी करने। पहले इंग्लिश लिखना सीख लो।

एक ने लिखा- सुंदर लग रही हो लेकिन ये भूतनी वाला लिपस्टिक क्यों लगा रखा है। एक ने लिखा- और सब मर गए थे क्या कि फोटोशूट के लिए तुम्हें चुना इससे अच्छा तो दीपक कलाल को ले लेते। एक ने लिखा- दादी बनने की उम्र में ब्राइडल शूट करवाते हुए शर्म नहीं आती।
A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on
बता दें राखी के शादी की खबर एक वेबसाइट ने छापते हुए लिखा था- राखी सावंत ने एक एनआरआई (NRI) लड़के से गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। यह शादी उन्होंने मुंबई के जे डब्लू मैरियट होटल में 28 जुलाई को की है। इस शादी को पूर्ण रूप से गोपनीय रखा गया। इसमें मात्र घरवालों को बुलाया गया था। जिनकी उपस्थिति भी मात्र 4-5 लोगों की ही थी। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब राखी सावंत की शादी की चर्चा सामने आई है। इसके पहले भी वे पिछले साल दीपक कलाल के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी शादी की प्लानिंग बताई थी। लेकिन दोनों की ही शादी नहीं हुई। इसके पहले 2009 में राखी का स्वयंवर नाम से एक रियलिटी टीवी शो भी कर चुकी हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला Hindi News Android APP अपने मोबाइल पर।

कमेंट
कमेंट X