फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैंसर से जूझ रही राखी सावंत की मां का खास ख्याल रख रही हैं अस्पताल की नर्सेस, एक्ट्रेस ने वीडियो किया शेयर

Tue, 09 Mar 2021 02:16 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 09 Mar 2021 02:16 PM IST
विज्ञापन
Rakhi Sawant Shares Emotional Video Of Hospital Nurses Taking Care Of Her Cancer Patient Mother
राखी सावंत और जया सावंत - फोटो : Instagram

हाल में ही 'बिग बॉस' के घर में धमाल मचाने वाली अभिनेत्री राखी सावंत इन दिनों काफी मुश्किलों का सामना कर रही हैं। अभिनेत्री राखी सावंत की मां जया सावंत अस्पताल में कैंसर से जंग लड़ रही हैं। बता दें कि अभिनेत्री राखी सावंत जब बिग बॉस के घर के अंदर थी, उन दिनों ही अभिनेत्री की मां के कैंसर ग्रस्त होने की खबर सामने आई थी। इस खबर के बाद से अभिनेत्री बिग बॉस के घर में लगातार परेशान नजर आ रही थीं। घर के अंदर रहते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अभिनेत्री राखी सावंत ने मां से बात की थी। अब राखी ने अपनी मां का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जो बेहद भावुक कर देने वाला है।


 

Rakhi Sawant Shares Emotional Video Of Hospital Nurses Taking Care Of Her Cancer Patient Mother
राखी सावंत और उनकी मां जया सावंत - फोटो : instagram/rakhisawant2511

अभी कुछ दिनों पहले ही अभिनेत्री राखी सावंत ने खुद मां के कैंसर ग्रस्त होने की बात सोशल मीडिया पर साझा की। अभिनेत्री राखी सावंत मां के मुश्किल समय में पूरी मजबूती से उनका साथ दे रही हैं। बीते कई दिनों से राखी सावंत अपनी मां की सेवा में लगी हुई हैं। तो वहीं राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर अस्पताल से अपनी मां का एक वीडियो साझा किया, जो वीडियो बेहद भावुक कर देने वाला है। वीडियो में अभिनेत्री बता रही हैं कि किस तरह से अस्पताल में नर्सेज उनकी मां का खास ध्यान रख रही हैं। इतना ही नहीं अभिनेत्री इस वीडियो में नर्सेस का धन्यवाद करते हुए भी दिखाई दे रही हैं। 
 

Rakhi Sawant Shares Emotional Video Of Hospital Nurses Taking Care Of Her Cancer Patient Mother
राखी सावंत की मां - फोटो : Instagram

राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो साझा किया है, इसमें आप देख सकते है कि राखी की मां जया सावंत बिस्तर पर लेटी हुई हैं और अस्पताल की नर्सेज उनके बगल में खड़ी नजर आ रही हैं। सभी नर्सेज राखी की मां से बात कर रही हैं। नर्सेज राखी की मां को भरोसा दिला रही हैं कि वो बहुत जल्दी कैंसर को मात देकर स्वस्थ हो जाएंगी। अभिनेत्री ने वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा कि, 'सभी सिस्टर्स मेरी मां का खास ख्याल रख रही हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi Sawant Shares Emotional Video Of Hospital Nurses Taking Care Of Her Cancer Patient Mother
राखी सावंत और उनकी मां - फोटो : Instagram

अभिनेत्री की मां नर्सेस की बातों को सुनकर काफी संतुष्ट लग रही हैं। अभिनेत्री के इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। कई फैंस वीडियो पर कमेंट कर राखी की मां के जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। बता दें कि अभिनेत्री मां के इलाज के लिए बिग बॉस से जीती हुई रकम खर्च कर रही हैं। उन्होंने शो में कहा था कि वो जीती हुई रकम से अपनी मां का इलाज कराएंगी।
 

विज्ञापन
Rakhi Sawant Shares Emotional Video Of Hospital Nurses Taking Care Of Her Cancer Patient Mother
राखी सावंत, जया सावंत और सलमान खान - फोटो : Instagram

बता दें कि अपनी मां जया सावंत के इलाज के लिए एक्ट्रेस ने सलमान खान से मदद की गुहार लगाई थी। जिसके बाद सलमान खान और सोहेल खान ने उनकी मदद की थी। जिसके बाद राखी ने एक वीडियो शेयर करते हुए सलमान खान और सोहेल खान का शुक्रिया अदा किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed