विवादों से घिरी रहने वाली राखी सावंत ने हाल में ही दीपक कलाल से शादी का ऐलान करके सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी थी। राखी सावंत ने न सिर्फ सोशल मीडिया पर शादी का कार्ड शेयर किया था बल्कि प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दीपक के साथ मीडिया से रूबरू भी हुईं। दीपक कलाल से शादी के ऐलान के कुछ दिन बाद ही राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में राखी दीपक कलाल पर इल्जाम लगा रही हैं।
शादी के ऐलान के 7 दिन बाद राखी ने दीपक से तोड़ा रिश्ता, बोलीं- 'तुम्हारे चक्कर में आकर मैंने..'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीडियो को राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। राखी नए वीडियो में खुलेआम दीपक और अपने रिश्ते पर सवाल उठा रही हैं। इसके साथ ही कह रही हैं कि वह उन्हें ब्लॉक कर देंगी। वीडियो में राखी ने कहा - 'मुझे माफ करना दीपक, मेरा परिवार मुझसे बहुत नाराज है। जो भी हुआ उन्हें वह बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। 14-15 साल से मैं फिल्म इंडस्ट्री में हूं। मैंने बहुत मेहनत की है, मैं इस तरह की कोई भी गंदी चीज नहीं करना चाहती।'
A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on
राखी आगे कह रही हैं - 'मैं अपने पूरे परिवार को संभाल रही हूं इसलिए मुझे यह गंदी पब्लिसिटी बिल्कुल नहीं चाहिए। जो भी हुआ उसे भूल जाओ, लोग मुझे गालियां देते हैं और गंदा-गंदा बोलते हैं। मैंने यह सब बातें कभी नहीं की है। मैं बहुत सीधा-सादी और भगवान को मानने वाली लड़की हूं। मुझे झूठ बोलना पसंद नहीं है, तुम्हारे चक्कर में आकर मैंने झूठ बोला है। राखी सावंत के इस वीडियो के बाद यूजर्स भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं। इसके साथ ही राखी सावंत के इस वीडियो को भी पब्लिसिटी स्टंट कह रहे हैं।'
आपको बता दें, राखी सावंत और दीपक कलाल ने अपनी शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बताया था कि दोनों लॉस एंजेल्स में 31 दिसंबर को शादी करने जा रहे हैं। इस ऐलान के बाद दोनों ने प्रेस कॉफ्फ्रेंस भी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दोनों एक दूसरे से गाली-गलौच करते नजर आए। दोनों ने प्रेस कॉन्फेंस के दौरान खूब हाईवोल्टेज ड्रामा किया। इस दौरान राखी ने दीपक को पतीला तक कह दिया था। हद तो तब हो गई जब दीपक कलाल ने देश को बलात्कार जैसे अपराध से बचाने का अजीब आइडिया सुझाया।
Please everyone have to come shadi ke leeye don’t bring anye gifts 🎁 please
A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on
प्रेस कॉन्फ्रेंस में दीपक ने कहा - 'हम जल्द ही एक डॉल बनाने वाले हैं सिलिकॉन डॉल...उस डॉल का नाम होगा राखी सावंत...राखी सावंत डॉल एक ऐसी डॉल होगी जो युवा लड़कों के लिए कारगर होगी। इसके बाद कभी समाज में कभी बलात्कार नहीं होगा....इससे समाज में हो रहे बुरे कामों पर रोक लगेगी। यह बलिदान मेरी राखी करेगी।' राखी और दीपक ने जो वीडियो शेयर किए हैं इसमें उन्होंने बताया कि वो केला मैरिज करेंगे। साथ ही दोनों ने न्यूड वेडिंग करने की भी बात कही थी।