राखी सावंत ड्रामा क्वीन यूं हीं नहीं कहीं जातीं। राखी सावंत ने बताया था कि उन्होंने रितेश नाम के किसी एनआरआई बिजनेसमैन से शादी कर ली है हालांकि उन्होंने कभी तस्वीर नहीं दिखाई। जिसके बाद राखी ने एक वीडियो शेयर कर फैंस को बताया कि वो अपने पति के साथ सलमान खान के शो 'बिग बॉस 13' के प्रीमियर में पहुंचेंगी। इसी के साथ राखी ने कुछ तस्वीरें शेयर कीं और पूछा कि 'बताइए इनमें से मेरा पति कौन है?' राखी का वीडियो देखकर उनके फैंस बेहद उत्साहित हुए लेकिन जब 29 सितंबर को 'बिग बॉस 13' का प्रीमियर हुआ तो राखी नहीं दिखीं। बस फिर क्या था सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया।
राखी सावंत ने सलमान-'बिग बॉस' के नाम का उठाया फायदा, झूठ बोलने पर यूजर्स ने लगा दी क्लास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक यूजर ने लिखा- 'फालतू की बकवास बोले जा रही हैं।'
एक यूजर ने कहा- 'इनमें से कोई तुम्हारा पति नहीं है। यह सब केवल पब्लिसिटी के लिए है। यहां तक कि तुमने तो शादी भी नहीं की है।'

एक अन्य यूजर ने लिखा- 'डॉक्टर के पास जाओ इलाज कराने के लिए दिमागी बीमारी है क्या?'
राखी सावंत ने नौ लोगों की तस्वीर शेयर कर वीडियो में फैंस से पूछा-बताओ मेरा पति कौन?