बॉलीवुड में साउथ की फिल्मों के रीमेक को एक हिट फॉर्मूला माना जाता है। हर साल साउथ की कई सुपरहिट फिल्मों के हिंदी रीमेक आते हैं, जिनमें से कुछ सफल साबित होते हैं और कुछ ढेर हो जाते हैं। अक्षय कुमार भी हर साल एक न एक साउथ की फिल्म का रीमेक लेकर हाजिर हो जाते हैं। वहीं, इन दिनों वह बॉक्स ऑफिस पर अपनी फिल्म रक्षा बंधन के खराब प्रदर्शन को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। 'रक्षा बंधन' इस साल आई अक्षय कुमार की तीसरी फिल्म है, जो बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई है। वहीं, अब खिलाड़ी कुमार अपनी नई फिल्म 'कठपुतली' लेकर आए हैं, जो साउथ की फिल्म का रीमेक है। इस रिपोर्ट में हम आपको अक्षय कुमार की पहले की गई साउथ की रीमके फिल्मों का क्या हाल रहा उसके बारे में बताने जा रहे हैं।
Akshay Kumar: ‘रक्षा बंधन’ के बाद अब साउथ की रीमेक ‘कठपुतली’ लेकर आ रहे हैं अक्षय, क्या बचा पाएंगे अपनी साख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'रत्सासन' का रीमेक है 'कठपुतली'
रंजीत एम तिवारी के निर्देशन में बनी कठपुतली का पहले नाम 'मिशन सिंड्रेला' था, जिसे अब बदल दिया गया है। फिल्म में रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। कठपुतली तमिल मनोवैज्ञानिक क्राइम थ्रिलर 'रत्सासन' की रीमेक है। 'रत्सासन' को 4 से 5 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 50.54 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 'रत्सासन' के हिंदी डब्ड वर्जन का नाम 'मैं हूं दंडाधिकारी' है। हालांकि अक्षय कुमार की फिल्म बेलबॉटम को मिली असफलता के बाद कठपुतली को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला किया गया और अब यह 2 सितंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आएगी। लेकिन ओटीटी पर आने के बाद भी ये देखना होगा कि क्या दर्शक इस फिल्म को बढ़िया रिस्पांस देंगे या फिर इसे भी सिरे से नकार दिया जाएगा। इसके बाद वह इमरान हाशमी के साथ 'ड्राइविंग लाइसेंस' की रीमेक 'सेल्फी' में नजर आएंगे।
बच्चन पांडे (2022)
इस साल अक्षय कुमार कृति सेनन और अरशद वारसी के साथ 'बच्चन पांडे' लेकर आए थे। 'बच्चन पांडे' बॉबी सिम्हा द्वारा निर्देशित तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जिगरथंडा' की रीमेक है। 180 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 49.98 करोड़ रुपये ही कमा पाई और फ्लॉप साबित हुई थी। जबकि तमिल फिल्म 'जिगरथंडा' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था और यह 50 करोड़ के बजट में बनी थी।
अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' को दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस नहीं मिला था। वहीं इसकी तमिल फिल्म 'कंचना' एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। राघव लॉरेंस के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कियारा आडवाणी और अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में थे। 'कंचना' ने बॉक्स ऑफिस पर 130 करोड़ रुपये कमाए थे।
गब्बर (2015)
अक्षय कुमार और श्रुति हासन स्टारर यह फिल्म ए आर मुरुगादॉस की तमिल फिल्म 'रमन्ना' की रीमेक है। 6 करोड़ के कम बजट में बनी 'रमन्ना' ने 30 से 40 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, तो 'गब्बर' 79 करोड़ के बजट में बनी थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर 87.55 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दोनों ही फिल्में हिट साबित हुई थी।