फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan: सामने आई अक्षय की फिल्म 'रक्षा बंधन' की रिलीज डेट, बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान से हो सकता है क्लैश

Thu, 16 Jun 2022 12:05 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 16 Jun 2022 12:05 PM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan Vs Laal Singh Chaddha: Akshay Kumar starrer to release on August 11 to clash with Aamir Khan and Kareena Kapoor Khan film
रक्षा बंधन, लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की हाल ही में रिलीज हुई तीनों फिल्में फ्लॉप रही हैं। इसके बावजूद वह लगातार दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए अपनी फिल्मों की अनाउंसमेंट कर रहे हैं। गुरुवार को अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी आगामी फिल्म 'रक्षा बंधन' की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। आनंद एल राय की फिल्म 'रक्षा बंधन' इसी साल अगस्त में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Raksha Bandhan Vs Laal Singh Chaddha: Akshay Kumar starrer to release on August 11 to clash with Aamir Khan and Kareena Kapoor Khan film
रक्षा बंधन - फोटो : सोशल मीडिया

कब रिलीज होगी फिल्म?
अक्षय कुमार ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो भी साझा किया है। 'रक्षा बंधन' का टीजर जारी करते हुए अभिनेता लिखते हैं, "आप सभी के लिए बंधन के शुद्धतम रूप की एक कहानी ला रहा हूं जो आपको आपकी कहानी की याद दिलाएगा! ❤️ रक्षाबंधन, 11 अगस्त, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 

Raksha Bandhan Vs Laal Singh Chaddha: Akshay Kumar starrer to release on August 11 to clash with Aamir Khan and Kareena Kapoor Khan film
रक्षा बंधन - फोटो : सोशल मीडिया

फिर साथ नजर आएंगे भूमि और अक्षय
'शौचालय: एक प्रेम कथा' के बाद अक्षय और भूमि की जोड़ी फिर एक बार 'रक्षा बंधन' में नजर आने वाली है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म की रिलीज डेट छुट्टियों को ध्यान में रखकर तय की गई है। जी हां, अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' और आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' के रिलीज होते ही 11 अगस्त को रक्षा बंधन, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 16 अगस्त को पारसी नव वर्ष और 18 अगस्त को जन्माष्टमी की छुटि्टयां आने वाली हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan Vs Laal Singh Chaddha: Akshay Kumar starrer to release on August 11 to clash with Aamir Khan and Kareena Kapoor Khan film
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस क्लैश
इसी दिन आमिर खान और करीना कपूर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म पहले अप्रैल में रिलीज होने वाली थी। लेकिन यश स्टारर 'केजीएफ: चैप्टर 2' से क्लैश से बचने के लिए मेकर्स ने फिल्म को टाल दिया था। यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed