फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rakul-Jackky: रकुल-जैकी से पहले इन सितारों ने गोवा में की शादी, लिस्ट में कई मशहूर अभिनेत्रियों के नाम शामिल

Wed, 21 Feb 2024 07:16 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 21 Feb 2024 07:16 AM IST
विज्ञापन
Rakul Preet Singh Jackky Bhagnani Wedding these celebs tied knot in goa Samantha Ruth Prabhu to Mouni roy
फिल्मी सितारे - फोटो : अमर उजाला

हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों 21 फरवरी को सात फेरे लेने वाले हैं। उन्होंने अपनी शादी पहले विदेश में प्लान की थी, लेकिन अब दोनों ने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग का फैसला किया है। इस कपल से पहले कई सेलेब्स भी महाराष्ट्र के इस पड़ोसी राज्य में शादी कर चुके हैं। आइए जानते हैं इन सितारों के बारे में...


Poonam Pandey: 'मेरी मौत की झूठी खबर से कई लोगों ने पैसे कमाए', पूनम पांडे ने पोस्ट साझा कर लगाया गंभीर आरोप

Rakul Preet Singh Jackky Bhagnani Wedding these celebs tied knot in goa Samantha Ruth Prabhu to Mouni roy
हेजल कीच, युवराज सिंह - फोटो : Instagram
हेजल कीच-युवराज सिंह 

युवराज सिंह और हेजल कीच ने साल 2016 में शादी की थी। चंडीगढ़ में सिख रीति-रिवाजों के अनुसार गुरुद्वारे में शादी के बाद दोनों ने गोवा में हिंदू-बिहारी रीति-रिवाजों के साथ शादी की। यह उस साल की सबसे ज्यादा चर्चित शादियों में से एक थी। दोनों की वेडिंग की तस्वीरों को लोगों ने खूब पसंद किया था।

Rakul Preet Singh Jackky Bhagnani Wedding these celebs tied knot in goa Samantha Ruth Prabhu to Mouni roy
बेटी सायरा संग लारा दत्ता और महेश भूपति - फोटो : Insatagram- @larabhupathi
लारा दत्ता-महेश भूपति

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा लारा दत्ता ने टेनिस स्टार महेश भूपति से 20 फरवरी 2011 को शादी की थी। दोनों की शादी गोवा के सनसेट प्वाइंट पर हुई, जहां से हिंद महासागर का नजारा दिखता है। अपनी शादी में लारा ने सफेद गाउन पहना था, जबकि महेश काले टक्सीडो में काफी हैंडसम लग रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakul Preet Singh Jackky Bhagnani Wedding these celebs tied knot in goa Samantha Ruth Prabhu to Mouni roy
मौनी रॉय, सूरज नांबियार - फोटो : insta
मौनी रॉय- सूरज नांबियार

टीवी और फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री मौनी रॉय अपनी अदाओं से लाखों दिलों पर राज करती हैं। साल 2022 में उन्होंने सूरज नांबियार के साथ शादी कर ली थी। दोनों ने दो साल से अधिक समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद यह फैसला लिया था। 27 जनवरी 2022 को दोनों ने गोवा में सात फेरे लिए। अपनी शादी में मौनी ने लाल बॉर्डर वाली सफेद साड़ी पहनी थी। वहीं, कुर्ते में सूरज काफी डैशिंग लग रहे थे।

विज्ञापन
Rakul Preet Singh Jackky Bhagnani Wedding these celebs tied knot in goa Samantha Ruth Prabhu to Mouni roy
सामंथा - फोटो : सोशल मीडिया
सामंथा-नागा चैतन्या

सामंथा रुथ प्रभु दक्षिण भारतीय फिल्मों की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। साल 2017 में उन्होंने नागार्जुन के बेटे और अभिनेता नागा चैतन्य से गोवा में शादी की थी। दोनों की वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की गई थी। हालांकि, कुछ ही समय बाद निजी कारणों से दोनों ने अपनी राहें जुदा कर लीं।
Showtime: ट्रोल्स पर फूटा इमरान हाशमी का गुस्सा, बोले - लोगों को 'नेपोटिज्म' शब्द का मतलब भी नहीं पता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed