फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अफवाह बनी मुसीबत: 'रावण' के निधन की खबर से दुखी हुए फैंस, खुद 'लक्ष्मण' को सामने आकर बतानी पड़ी सच्चाई

Wed, 05 May 2021 09:16 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 05 May 2021 09:16 PM IST
विज्ञापन
Ramayan lakshman Sunil Lahri quashes rumours of 'Ravan' Arvind Trivedi's death, Says ‘He Is Fine’
अरविंद त्रिवेदी, सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना संकट के बीच सोशल मीडिया पर रामानंद सागर के मशहूर धार्मिक सीरियल रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी के निधन की अफवाह उड़ने लगी। रामायण में रावण का किरदार निभाकर घर-घर में जगह बनाने वाले अरविंद त्रिवेदी के निधन की खबरें आने से लोग सदमे में आ गए। इस बीच रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने इस खबर का खंडन किया है।

Ramayan lakshman Sunil Lahri quashes rumours of 'Ravan' Arvind Trivedi's death, Says ‘He Is Fine’
सुनील लहरी - फोटो : ट्विटर

उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों से कहा कि वे इस तरह के फेक न्यूज न फैलाएं। सुनील लहरी ने लिखा, 'आजकल कोई ना कोई बुरी खबर सुनने को मिलती है कोरोना की वजह से, ऊपर से अरविंद त्रिवेदी जी (रावण) की झूठी खबर, मेरी प्रार्थना है झूठी अफवाह फैलाने वालों से कृपया करके इस तरह की खबर ना फैलाएं... भगवान की दया से अरविंद जी ठीक हैं और प्रार्थना करता हूं कि भगवान उन्हें सदैव स्वस्थ रखें।'

Ramayan lakshman Sunil Lahri quashes rumours of 'Ravan' Arvind Trivedi's death, Says ‘He Is Fine’
अरविंद त्रिवेदी, सुनील लहरी - फोटो : Instagram

अपनी बात कहते हुए सुनील ने अरविंद त्रिवेदी की तस्वीर साझा की है। अभिनेता के इस पोस्ट से लोगों को राहत मिली है। वहीं, सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने भी इस पोस्ट पर अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए इमोजी के जरिए कमेंट किया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sunil Lahri (@sunil_lahri)

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramayan lakshman Sunil Lahri quashes rumours of 'Ravan' Arvind Trivedi's death, Says ‘He Is Fine’
अरविंद त्रिवेदी - फोटो : Twitter

बता दें कि बीते वर्ष भी अरविंद के निधन की खबर उड़ी थी। उस वक्त उनके भतीजे ने ट्विटर पर सफाई दी थी कि वह बिल्कुल ठीक हैं। बीते साल कोरोना लॉकडाउन के दौरान रामायण और महाभारत का टेलीकास्ट हुआ था। दर्शकों ने इन दोनों धारावाहिकों को खूब पसंद किया था। 

विज्ञापन
Ramayan lakshman Sunil Lahri quashes rumours of 'Ravan' Arvind Trivedi's death, Says ‘He Is Fine’
अरविंद त्रिवेदी - फोटो : ट्विटर

अरविंद त्रिवेदी ने रामानंद सागर के द्वारा बनाई गई रामायण में रावण का दमदार रोल निभाया था। उन्होंने इस तरह से रोल प्ले किया था कि आज तक लोगों की आंखों के सामने उनकी वही छवि बनी हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed