'रामायण' के प्रसारण के साथ सारे किरदार फिर से चर्चा में हैं। अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी तो सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं और लगातार अपने प्रशंसकों से रूबरू हो रहे हैं। इनके अलावा छोटे-छोटे किरदारों में कई अभिनेताओं ने अहम भूमिका निभाई थी। ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं सुलक्षणा खत्री। सीरियल में भरत की पत्नी का रोल अभिनेत्री सुलक्षणा खत्री ने निभाया था। सुलक्षणा करीब 33 सालों से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। इस वक्त सुलक्षणा क्या कर रही हैं आगे की स्लाइड में जानते हैं उनके बारे में।
'रामायण' में भरत की पत्नी बनी थीं ये अभिनेत्री, 33 साल बाद बदल गईं इतनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुलक्षणा ने 'रामायण' से अपने करियर की शुरुआत की थी। 'रामायण' में सुलक्षणा भरत की पत्नी मांडवी बनी थीं। उनका किरदार छोटा था लेकिन इस सीरियल ने उनके आगे के लिए रास्ते खोल दिए। इसके बाद वो रामानंद सागर के ही मशहूर सीरियल 'श्रीकृष्णा' और 'अलिफ लैला' में भी नजर आई थीं।
'श्रीकृष्णा' और 'अलिफ लैला' में तो सुलक्षणा कई किरदार निभाती नजर आईं। कभी वो कोई राक्षसी के किरदार में होतीं तो कभी गांव की साधारण ग्रामीण। उन्हें जो भी काम मिला वो पूरी मेहनत से करती चली गईं। अपने अभिनय से सुलक्षणा ने हर किरदार को जीवंत बना दिया।
करियर के शुरुआती दौर में सुलक्षणा ने कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने गुजराती और हरियाणवी फिल्मों में भी काम किया है। सुलक्षणा हाल ही में सीरियल 'बेगूसराय', 'कुल्फी कुमार बाजेवाला', 'संजीवनी' और 'महाराज की जय हो' में नजर आईं।
पिछले 33 सालों से सुलक्षणा इंडस्ट्री में लगातार सक्रिय हैं। वो अपने काम को बेहद एंजॉय करती हैं। एक इंटरव्यू में सुलक्षणा ने कहा कि 'फिल्म हो या टेलीविजन शो मैं काम को बेहद एंजॉय करती हूं। जब भी मैं कोई नया प्रोजेक्ट साइन करती हूं तो ये भूल जाती हूं कि वो फिल्म है या शो।'
'रामायण' का TRP में दबदबा, नंबर एक पर आते ही 'महाभारत' को पछाड़ा, देखें टॉप पांच सीरियल्स की लिस्ट