{"_id":"5d81f3618ebc3e93dc47f119","slug":"ramsay-brothers-direct-horror-films-in-bollywood-know-the-full-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बंटवारे के बाद पाकिस्तान से मुंबई आ गए थे रामसे ब्रदर्स, कराची में था रेडियो का छोटा सा बिजनेस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बंटवारे के बाद पाकिस्तान से मुंबई आ गए थे रामसे ब्रदर्स, कराची में था रेडियो का छोटा सा बिजनेस
Wed, 18 Sep 2019 02:38 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 18 Sep 2019 02:38 PM IST
विज्ञापन
ramsay brothers
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में भूतिया फिल्मों की शुरुआत करने वाले फिल्मकार श्याम रामसे का बुधवार को मुंबई में निधन हो गया । वो 67 साल के थे । सीने में तकलीफ के चलते उन्हें अस्पताल लाया गया था, वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। श्याम रामसे 7 भाइयों में से एक थे । उन्हें रामसे ब्रदर्स ग्रुप का मास्टरमाइंड माना जाता है।
shyam ramsay
- फोटो : social media
श्याम रामसे का जन्म 17 मई 1952 को हुआ था। उनकी दो बेटियां नम्रता और शाशा हैं। टीवी सीरीज जी हॉरर शो को श्याम रामसे और तुलसी कुमार ने मिलकर इसे बनाया था। ये शो 7 साल तक चला था । 70-80 के दशक में रामसे ब्रदर्स ने कई हॉरर फिल्म बनाई थी। उनकी पहली हॉरर फिल्म 'दो गज जमीन के नीचे' थी ।
ramsay brothers
- फोटो : social media
इस फिल्म की एक रोचक बात यह है कि फिल्म केवल 40 दिनों में शूट हुई थी। उस वक्त फिल्मों को पूरा होने में एक साल और 50 लाख रुपये लग जाते थे लेकिन 'दो गज जमीन के नीचे' केवल साढ़े तीन लाख रुपये में बनी थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 45 लाख रुपये कमाए थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
shyam ramsay
- फोटो : social media
रामसे ब्रदर्स की सुपरहिट फिल्मों में 'वीराना', 'पुराना मंदिर', 'पुरानी हवेली' और 'धुंध' है। रामसे ब्रदर्स की आखिरी फिल्म 'कोई है' 2107 में आई थी। रामसे ब्रदर्स का परिवार कराची में रेडियो और इलेक्ट्राॅनिक्स का छोटा सा बिजनेस करता था । 1947 में बंटवारे के बाद पूरा परिवार मुंबई आ गया था । इस परिवार ने 1954 में फिल्में प्रोड्यूस करना शुरू की ।
विज्ञापन
shyam ramsay
- फोटो : social media
1970 में रामसे ब्रदर्स के हॉरर फिल्में बनाने का सिलसिला शुरू हुआ । रामसे ब्रदर्स ने अपनी फिल्मों की शुरुआत लो बजट हॉरर फिल्म से की। वे फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत लंबी नहीं रखते थे। रामसे ब्रदर्स के ऊपर लिखी गई किताब Dont disturb the dead- the story of ramsay brother में इनके परिवार के बार में बताया गया है।