{"_id":"5d819e258ebc3e01525593f8","slug":"sunil-grover-reply-to-entry-in-kapil-sharma-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'द कपिल शर्मा शो' में वापसी पर आया सुनील ग्रोवर का बयान, फैंस को लग सकता है झटका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'द कपिल शर्मा शो' में वापसी पर आया सुनील ग्रोवर का बयान, फैंस को लग सकता है झटका
Wed, 18 Sep 2019 02:28 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 18 Sep 2019 02:28 PM IST
विज्ञापन
sunil grover
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपिल शर्मा ने 'द कपिल शर्मा' शो से दमदार वापसी की है । इस शो के बाकी कलाकार भी बेहतरीन काम कर रहे हैं । दर्शकों को बस एक ही सदस्य की कमी खलती है, वो है 'गुत्थी' यानी सुनील ग्रोवर । हाल ही सुनील ग्रोवर ने ऐसा ट्वीट किया जिससे फैंस कयास लगाने लगे कि वो 'द कपिल शर्मा' शो में वापस आने वाले हैं । इस खबर से सुनील के फैंस बेहद खुश हुए ।
Sunil Grover, Salman Khan
अब सुनील ने खुद ही इस शो में आने की सच्चाई बता दी है । सुनील ने अटकलों पर सफाई देते हुए कहा, मुझे समझ नहीं आता कि लोग क्यों इस तरह के कयास लगा रहे हैं क्योंकि मेरे ट्वीट ने ऐसा कुछ भी संकेत नहीं दिया था। इसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। हां, फैंस ने जरूर मेरे ट्वीट पर ऐसी कुछ बात कही थी। लेकिन आप कयासों पर खबर नहीं बना सकते हैं।
sunil grover
- फोटो : social media
सुनील ने इस दौरान अपने आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, कुछ मजेदार आने वाला है। मैं कुछ दिनों में इसका ऐलान करूंगा। ये वेब स्पेस के लिए है, जिसका मैं इंतजार कर रहा हूं। बस यही मैं कह सकता हूं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चैनल से जुड़े एक सूत्र ने भी इस बारे में जानकारी साझा की है। उन्होंने लिखा, कपिल शर्मा शो में सुनील ग्रोवर के आने की कोई खबर नहीं है क्योंकि कृष्णा अभिषेक कॉमेडी सीरियल में बने हुए हैं। जिन्होंने सुनील को रिप्लेस किया है। कृष्णा के काम की तारीफ हो रही है। उनका किरदार सपना लोगों को पसंद आ रहा है। इसके साथ ही सपना के अलावा दूसरे किरदार भी लोगों को प्रभावित कर रहे हैं।
बता दें कि सुनील ग्रोवर ने बीते दिन एक ट्वीट किया था जिससे लोगों को लगने लगा था कि वह शो में वापसी कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चैनल से जुड़े एक सूत्र ने भी इस बारे में जानकारी साझा की है। उन्होंने लिखा, कपिल शर्मा शो में सुनील ग्रोवर के आने की कोई खबर नहीं है क्योंकि कृष्णा अभिषेक कॉमेडी सीरियल में बने हुए हैं। जिन्होंने सुनील को रिप्लेस किया है। कृष्णा के काम की तारीफ हो रही है। उनका किरदार सपना लोगों को पसंद आ रहा है। इसके साथ ही सपना के अलावा दूसरे किरदार भी लोगों को प्रभावित कर रहे हैं।
बता दें कि सुनील ग्रोवर ने बीते दिन एक ट्वीट किया था जिससे लोगों को लगने लगा था कि वह शो में वापसी कर रहे हैं।
Everything is going to come. Nothing is going to stay forever . So Just have gratitude. That is the key. And yes, laugh a lot. 🙏 baaki ... mere husband mujhko...
— Sunil Grover (@WhoSunilGrover) September 15, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
Sunil Grover with kapil sharma
- फोटो : social media
सुनील ने लिखा था- सब कुछ आने वाला है। कुछ भी नहीं रहने वाला है। तो बस आभार। यही कुंजी है, और हां खूब हंसो और बाकी मेरे हस्बैंड मुझको... । ये लाइन कपिल के शो में ‘गुत्थी’ बोला करती थी और ये उनका उनका फेमस डायलॉग है ‘मेरे हस्बेंड मुझसे प्यार ही नहीं करते’। बता दें कि जब कपिल और सुनील के बीच झगड़ा हुआ था तब हिंदुस्तान टाइम्स ने उस समय फ्लाइट में मौजूद एक चश्मदीद से बात की थी, जिसने बताया था कि कपिल अपनी टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया से शो कर इंडिया लौट रहे थे।
विज्ञापन
Sunil Grover
पूरी टीम मेलबर्न से मुंबई लौट रही थी। कपिल ने फ्लाइट में व्हिस्की की पूरी बोतल पी ली थी। इसके बाद केबिन क्रू ने पूरी टीम को खाना सर्व कर दिया। कपिल उस समय भी ड्रिंक ही कर रहे थे। इसलिए टीम ने उनके बिना ही खाना शुरू कर दिया। इसी बात से कपिल शर्मा नाराज हो गए। कपिल ने पूरी टीम से कहा, 'जब मैंने अभी तक खाना शुरू नहीं किया तो तुम लोग कैसे खाने लगे।'
कपिल के नाम से अश्लील चुटकुला वायरल, भड़की यूजर से कॉमेडियन बोला- बहन फैक्ट्स चेक कर लेतीं
कपिल के नाम से अश्लील चुटकुला वायरल, भड़की यूजर से कॉमेडियन बोला- बहन फैक्ट्स चेक कर लेतीं