{"_id":"5c28f31abdec2262750794eb","slug":"rana-daggubati-role-in-houseful-4","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बाहुबली' के 'भल्लादेव' का ‘हाउसफुल 4’में होगा ये रोल, नाना पाटेकर के जाने के बाद मिला रोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बाहुबली' के 'भल्लादेव' का ‘हाउसफुल 4’में होगा ये रोल, नाना पाटेकर के जाने के बाद मिला रोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Sun, 30 Dec 2018 10:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राणा दग्गुबाती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड कॉमेडी फिल्म हाउसफुल की अगली सीरीज 'हाउसफुल 4' से एक खबर आई है। फिल्म मेे नाना पाटेकर की जगह लेने वाले एक्टर राणा दग्गुबाती का रोल सामने आ गया है।फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देखमुख, बॉबी देओल, कृति सेनन, पूजा हेगड़े और कृति खरबंदा मुख्य भूमिका में है। गौरतलब है कि फिल्म 26 अक्टूबर 2019 को दिवाली के मौके पर रिलीज होगी...
2 of 5
Houseful Team
फिल्म के पटकथा लेखक-निर्देशक फरहाद समजी ने खुलासा किया है कि मेघा ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली में भल्लादेव का किरदार करने वाले राणा दग्गुबाती खतरनाक किरदार में नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि उनके किरदार के बारे में खुलकर बताना जल्दबाजी होगा। उन्होंने आगे कहा- ‘राणा दग्गुबाती को हमने किसी की जगह नहीं लिया है। बल्कि अक्टूबर में यौन उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद निर्देशक साजिद खान को भी फिल्म को छोड़नी पड़ी थी।‘
3 of 5
Rana Daggubati
फरहाद समजी ने आगे बताया 'फिल्म को लेकर कोई ज्यादा दवाब नहीं है। हाउसफुल सीरीज एक बड़ी फ्रेंचाइजी है। गौरतलब है कि पिछले दिनों राणा दग्गुबाती 'हाउसफुल 4' की शूटिंग के लिए मुंबई पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
rana daggubati
राणा दग्गुबाती ने नवंबर में 'हाउसफुल 4' की शूटिंग शुरू कर दी थी। उस दौरान राणा दग्गुबाती ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकरी उनके फैन्स को दी थी। खैर,अभी तो 'हाउसफुल 4' के दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
5 of 5
nana patekar
बता दें कि अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के यौन शोषण के आरोप लगाने के बाद नाना पाटेकर पर फिल्म को छोड़ने का दवाब आ गया था जिसके चलते उन्हें फिल्म से पैर पीछे खींचने पड़े। इसके बाद राणा को फिल्म के लिए साइन किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।