बॉलीवुड के कई सितारे फिल्मों के अलावा अपने परिवार की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। इन सितारों ने फिल्मों के जरिए खूब नाम कमाया, लेकिन इनके भाई या फिर बहनें फिल्मों में कभी नजर नहीं आए। जी हां, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के उन सितारों की जो अपनी फिल्मों की वजह से आए दिन सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन उनके भाई या फिर बहनों ने कभी अभिनय नहीं किया। एक नजर बॉलीवुड के ऐसे ही सितारों पर...
इन सितारों के भाई- बहन कभी नजर नहीं आए फिल्मों में, लाइमलाइट से भी रहते हैं दूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रणबीर कपूर अपना जन्मदिन 28 सितंबर को मनाते हैं। वह बॉलीवुड के मशहूर कपूर परिवार से संबंध रखते हैं। रणबीर कपूर के परिवार के लगभग सभी लोग फिल्मी दुनिया से जुड़े रहे हैं, लेकिन उनकी बहन रिद्धिमा कपूर हमेशा से फिल्मों से दूर रही हैं।
अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन
मेगास्टार अमिताभ बच्चन के परिवार के लगभग सभी लोग फिल्मों से जुड़े हुए हैं। उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी चर्चित स्टार हैं, लेकिन अभिषेक बच्चन की बहन श्वेता नंदा बच्चन कभी फिल्मों में नजर नहीं आईं। बड़े पर्दे पर पिता, मां, भाई और भाभी का अच्छ- खासा नाम होने के बावजूद श्वेता नंदा बच्चन को बहुत कम लाइमलाइट में देखा गया है।
अक्षय कुमार और अलका भाटिया
शानदार अभिनेता अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड के चर्चित कलाकार हैं, लेकिन अक्षय कुमार की बहन अलका भाटिया कभी भी फिल्मी पर्दे पर नजर नहीं आईं। अलका ने कारोबारी सुरेंद्र हीरानंदानी से शादी की है। अलका भाटिया भी बॉलीवुड की उन बहनों में से एक हैं जो बहुत कम लाइमलाइट में रहती हैं।
ऋतिक रोशन और सुनैना रोशन
दिग्गज अभिनेता ऋतिक रोशन बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार हैं। उनके पिता भी शानदार अभिनेता और निर्माता-निर्देशक हैं। ऋतिक की बहन का नाम सुनैना रोशन है, लेकिन वह आज तक छोटे या बड़े परदे पर नजर नहीं आई हैं। वह लाइमलाइट से भी दूर रहती हैं।