{"_id":"624d092364a20226b814aa55","slug":"ranbir-kapoor-alia-bhatt-wedding-date-ranbir-to-host-a-bachelor-party-know-the-all-information-of-their-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranbir-Alia Wedding: अप्रैल में ही शादी करेंगे रणबीर-आलिया! इस दिन शुरू होंगे प्री-वेडिंग फंक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranbir-Alia Wedding: अप्रैल में ही शादी करेंगे रणबीर-आलिया! इस दिन शुरू होंगे प्री-वेडिंग फंक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Wed, 06 Apr 2022 09:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी शादी की खबरों के चलते लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक दोनों इसी महीने यानी अप्रैल मे ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। अगर रिपोर्ट की मानें तो शादी से पहले रणबीर कपूर शानदार बैचलर पार्टी भी देने वाले हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों की शादी को लेकर तैयारियां चल रही हैं और प्री-वेडिंग फंक्शन से लेकर शादी के आउटफिट तक की तैयारी हो चुकी है। हालांकि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट या फिर कपूर फैमिली की तरफ से अभी तक किसी भी चीज को लेकर आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।
2 of 4
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
शादी से पहले रणबीर कपूर देंगे शानदार बैचलर पार्टी
राणबीर कपूर और आलिया की शादी को लेकर आ रहीं लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, अपनी शादी से पहले रणबीर कपूर अपने करीबी दोस्तों और इंडस्ट्री के लोगों को एक शानदार बैचलर पार्टी देने वाले हैं। खबरों के मुताबिक, उनकी बैचलर पार्टी में अयान मुखर्जी, आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर, शामिल हो सकते हैं जो बी-टाउन में उनके सबसे करीबी दोस्त हैं।
3 of 4
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दिन शुरू होंगे प्री-वेडिंग फंक्शन
आलिया रणबीर की शादी को लेकर करीबी सूत्रों का कहना है कि यह कपल 13 से 17 अप्रैल तक शादी के बंधन में बंध सकता है और इसी दौरान उनके प्री-वेडिंग फंक्शन मेहंदी, हल्दी और संगीत का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें परिवार और करीबी दोस्त के अलावा इंडस्ट्री के सेलिब्रिटीज भी शामिल होने वाले हैं। इसके अलावा वह इस महीने के आखिर में अपने इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए रिसेप्शन भी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
आलिया-रणबीर का आउटफिट तैयार करेंगे ये डिजाइनर्स
खबरों के मुताबिक, मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और सब्यसाची मुखर्जी शादी के लिए आलिया भट्ट के कपड़े तैयार करेंगे, तो वहीं रणबीर सिंह ने इसकी जिम्मेदारी अपने डिजाइनर समिधा वांगनू को सौंपी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।