{"_id":"5b2763ad4f1c1baf6e8b8a74","slug":"ranbir-kapoor-and-abhishek-bachchan-teach-football-to-ishaan-khattar-exclusive-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ईशान खट्टर पर छाया फीफा वर्ल्डकप का खुमार, रणबीर और अभिषेक से सीखे फुटबॉल के गुर ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ईशान खट्टर पर छाया फीफा वर्ल्डकप का खुमार, रणबीर और अभिषेक से सीखे फुटबॉल के गुर
Mon, 18 Jun 2018 02:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 18 Jun 2018 02:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
FIFA वर्ल्ड कप का बुखार इन दिनों लोगों में आमतौर पर देखा जा रहा है। रात होते ही फुटबॉल के दीवाने टीवी स्क्रीन के सामने ऐसे बैठ जाते हैं जैसे दुनिया वहीं रुक जा रही हो। सिर्फ आम लोग ही नहीं कई सेलेब्रिटीज भी फुटबॉल के बहुत बड़े फैंस हैं जिनमें रणबीर कपूर और अभिषेक बच्चन का नाम सबसे पहले आता है।
2 of 5
इन दिनों अपनी फिल्म 'संजू' के प्रमोशन में व्यस्त रणबीर कपूर हाल ही में मैदान पर फुटबॉल खेलते नजर आए। उनका साथ देने पहुंचे अभिषेक बच्चन जो इन दिनों फिल्म 'मनमर्जियां' की शूटिंग शेड्यूल को पूरा करने के बाद मुंबई आए हुए हैं।
3 of 5
दोनों एक्टर्स फुटबॉल के दीवाने रहे हैं और अक्सर साथ साथ फुटबॉल खेलते दिख जाते हैं। इस दौरान रणबीर कपूर और अभिषेक किसी मुद्दे पर गंभीर बातचीत भी करते दिखे। ईशान खट्टर इस दौरान गेंद के साथ खेलते रहे। बीच बीच में ईशान ने इन सीनियर्स से फुटबॉल के कुछ खास गुर भी सीखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
'संजू' में रणबीर कपूर से लेकर परेश रावल और मनीषा कोइराला जैसे बड़े स्टार अहम रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 29 जून 2018 को रिलीज होगी। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की सफलता के कयास अभी से ही लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
‘संजू’ के ट्रेलर को भी ऑडियंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। खासतौर से रणबीर की एक्टिंग की काफी सराहना की गई है। फिल्म में एक-एक सीन को वैसा ही दिखाने की कोशिश की गई है जैसा संजय दत्त की जिंदगी में घटा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।