फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: रणबीर-आलिया को होंगे जुड़वा बच्चे और रवि किशन की फिल्म का एलान, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Sun, 17 Jul 2022 08:05 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 17 Jul 2022 08:05 PM IST
विज्ञापन
ranbir kapoor and alia bhatt are  expecting  twins and ravi kishan announces a film gorakhpur on his birthday sushmita lalit affair brahmastra read 10 news from entertainment world
रणबीर, आलिया, रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमा जगत में रोजाना कुछ न कुछ होता रहता है और इस पर फैंस की नजरें भी बनी रहती हैं। फैंस ये जानने के लिए बेताब रहते हैं कि मनोरंजन की दुनिया में आज क्या हुआ है। हमेशा की तरह आज भी फिल्मी दुनिया में बहुत कुछ हुआ है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र का केसरिया गाना रिलीज हो गया है और बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने सुष्मिता और ललित के अफेयर की खबरों पर कहा है कि पैसों के लिए ये सब हो रहा है। तो चलिए बताते हैं आपको आज की 10 बड़ी खबरें।

ranbir kapoor and alia bhatt are  expecting  twins and ravi kishan announces a film gorakhpur on his birthday sushmita lalit affair brahmastra read 10 news from entertainment world
ललित मोदी और सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

ललित मोदी ने सुष्मिता सेन संग डेटिंग की खबरों पर जब से मुहर लगाई है, तब से हर कोई इनके बारे में ही बातें कर रहा है। कोई दोनों को शुभकामनाएं दे रहा है तो कोई ललित मोदी को ट्रोल कर रहा है। दोनों को लेकर मीम्स भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि सुष्मिता सेन सिर्फ पैसों की वजह से ललित मोदी को डेट कर रही हैं। और तो और लोगों ने उन्हें गोल्ड डिगर तक कहना शुरू कर दिया है।

Sushmita Lalit Affair: अफेयर की खबरों के बीच सुष ने अपने चाहने वालों के लिए लिखा खास मैसेज, बोलीं- मैं वो सूरज...

ranbir kapoor and alia bhatt are  expecting  twins and ravi kishan announces a film gorakhpur on his birthday sushmita lalit affair brahmastra read 10 news from entertainment world
रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता रवि किशन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके उन्होंने अपने फैंस को एक बेहद खास तोहफा दिया है। रवि किशन ने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म का एलान किया है। दिलचस्प बात यह है कि यह एक बहुभाषी फिल्म है। हिंदी के अलावा यह फिल्म तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज होगी। इस फिल्म का नाम है 'गोरखपुर'।

Ravi Kishan Birthday: अपने जन्मदिन पर रवि किशन ने दिया फैंस को तोहफा, बहुभाषी फिल्म का किया एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
ranbir kapoor and alia bhatt are  expecting  twins and ravi kishan announces a film gorakhpur on his birthday sushmita lalit affair brahmastra read 10 news from entertainment world
इलियाना डिक्रूज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड में इन दिनों हर किसी पर प्यार का खुमार चढ़ा हुआ है। किसी को पहली बार प्यार हो रहा है तो कोई किसी के साथ ब्रेकअप के बाद फिर से मोहब्बत के नशे में है। कोई अपने हमउम्र के साथ प्यार जता रहा है तो कोई खुद से कई साल बड़े शख्स के साथ, लेकिन इश्क के नशे में हर कोई चूर है। वैसे तो बॉलीवुड में बहुत से कपल अपने पार्टनर के साथ सार्वजनिक जगहों पर स्पॉट किए जाते हैं, पर कई लोग छिप-छिपकर प्यार करते हैं, लेकिन कहते हैं न कि इश्क और मुश्क छुपाए नहीं छिपता। कुछ ऐसा ही हुआ है बर्फी, रुस्तम और मैं तेरा हीरो फेम अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज के साथ। अभिनेत्री की तस्वीरें इस बात की ओर इशारा कर रही हैं वो इन दिनों फिर से इश्क कर बैठी हैं।

Ileana Dcruz: ब्रेकअप से उबरने के बाद अब इस शख्स को डेट कर रही हैं इलियाना डिक्रूज, ये तस्वीर है इस बात का सबूत!

विज्ञापन
ranbir kapoor and alia bhatt are  expecting  twins and ravi kishan announces a film gorakhpur on his birthday sushmita lalit affair brahmastra read 10 news from entertainment world
मालदीव में छुट्टियां मनातीं कटरीना - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री कटरीना कैफ बॉलीवुड की सबसे चहेती अदाकाराओं में से एक हैं। हाल ही में उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया है। बता दें कि कैट ने अपने पति और अभिनेता विक्की कौशल के साथ मालदीव में अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान उनके कुछ करीबी दोस्त भी वहां मौजूद रहे। मालदीव से कैट फैंस के साथ खूबसूरत तस्वीरें साझा कर रही हैं। हाल ही में कटरीना ने एक और प्यारी सी तस्वीर साझा की है, जिसमें वह अपने गर्ल्स गैंग के साथ मस्तीभरे पल गुजारती नजर आ रही हैं।

Katrina Kaif: मालदीव में गर्ल्स गैंग के साथ मस्ती कर रहीं कटरीना कैफ, देवर ने साझा की दिलकश तस्वीर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed