{"_id":"5a6590de4f1c1ba4268b5c5a","slug":"ranbir-kapoor-and-sonam-kapoor-wrap-up-video-of-sanjay-dutt-biopic-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ...तो इस नाम से रिलीज होगी संजय दत्त की बायोपिक, शूटिंग के आखरी दिन हुआ खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
VIDEO: ...तो इस नाम से रिलीज होगी संजय दत्त की बायोपिक, शूटिंग के आखरी दिन हुआ खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 22 Jan 2018 03:59 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय दत्त की बायोपिक की शूटिंग अब खत्म हो चुकी है और फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन काम शुरू हो चुका है। हाल ही में सांवरिया जोड़ी सोनम और रणबीर के साथ राजकुमार हिरानी की कुछ पिक्चर्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं। वहीं अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान जरूर आ जाएगी।
Ranbir Kapoor
इस वीडियो में फिल्म की पूरी टीम एक साथ कुछ लाइंस बोलती हुई दिखाई दे रही हैं जिसे देखकर आप खुश हो जाएंगे। इस वीडियो की शुरूआत में रणबीर कहते हैं Thats the way aha aha..इसके बाद सोनम कहती हैं..I like it aha aha वहीं आखिर में राजकुमार हिरानी कहते हैं Its a wrap..
The team of #DuttBiopic call it a wrap... Stars Ranbir Kapoor... Rajkumar Hirani directs... 29 June 2018 release... Check the video: pic.twitter.com/GfRF8mBfvI
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 22, 2018
Ranbir Kapoor
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे रणबीर के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग पूरी होते ही सोनम, रणबीर और राजकुमार हिरानी के साथ पूरी टीम ने केक काटकर इस खास मौके को सेलीब्रेट किया जिसके बाद सेल्फी की तस्वीरें भी सामने आई थीं। वहीं अब इस फिल्म का सेलीब्रेशन वीडियो सामने आया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ranbir kapoor
फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन शुरू हो चुका है। यह फिल्म इस साल ही रिलीज हो जाएगी। इस फिल्म में रणबीर संजय दत्त का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे जिसके लिए उन्होंने अपने लुक्स पर काफी काम किया है। शूटिंग के दौरान रणबीर के लुक की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं जिसमें वो एकदम संजय दत्त की कॉपी लग रहे थे। हालांकि इस फिल्म का नाम क्या होगा इस बारे में अभी तक कोई भी जानकारी नहीं मिली है लेकिन खबरों की मानें तो इस फिल्म का नाम संजू या फिर बाबा हो सकता हैं।
विज्ञापन
Ranbir Kapoor
रणबीर का नाम बॉलीवुड के उन एक्टर्स में शुमार हैं जो हर रोल को इतनी अच्छे से निभाते है कि वो माइल स्टोन बन जाता है। हालांकि संजय भी रणबीर के इस रोल के लिए काफी उत्सुक है। रणबीर के अलावा फिल्म में मनीषा कोइराला, दीया मिर्जा और सोनम कपूर लीड रोल में नजर आएंगे।