सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Animal: 'एनिमल' को लेकर आया बड़ा अपडेट, ओटीटी पर और भी लंबा होगा रणबीर कपूर की फिल्म का रनटाइम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 28 Nov 2023 04:33 PM IST
विज्ञापन
Ranbir kapoor Film Animal New Update OTT version will be 30 Minutes longer as per reports
एनिमल का गाना अरजन वेली - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' को लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी शानदार है। माना जा रहा है कि यह फिल्म रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी ओपनर साबित होगी। हाल ही में सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने इसे 'ए' सर्टिफिकेट के साथ पास किया है। इसका रनटाइम भी तीन घंटे से ज्यादा का बताया जा रहा है। इस बीच फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है।


Animal Advance Box Office: ओपनिंग डे पर छप्परफाड़ कमाई करेगी एनिमल, शाहरुख-सलमान सबका रिकॉर्डे तोड़ेंगे रणबीर

Trending Videos
Ranbir kapoor Film Animal New Update OTT version will be 30 Minutes longer as per reports
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का ओटीटी वर्जन मूल रनटाइम से 30 मिनट ज्यादा यानी तीन घंटे 21 मिनट लंबा हो सकता है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी 'एनिमल' में रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir kapoor Film Animal New Update OTT version will be 30 Minutes longer as per reports
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म को पिता-पुत्र के रिश्तों के इर्द-गिर्द बुना गया है। इसकी लंबी अवधि के बारे में बात करते हुए रणबीर कपूर ने अपने हालिया एक बयान में कहा था कि 'एनिमल' की कहानी को दर्शकों तक पहुंचने के लिए इतना समय चाहिए। उन्होंने बताया था कि हमने पहला कट देखा जो तीन घंटे और 49 मिनट का था और इससे हमारा मनोरंजन हुआ। इस बातचीत में अभिनेता ने फिल्म की लंबाई से न घबराने और सिनेमा का सर्वोत्तम अनुभव लेने की भी लोगों से अपील की थी।

Ranbir kapoor Film Animal New Update OTT version will be 30 Minutes longer as per reports
एनिमल टीजर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि कथित तौर पर निर्माताओं ने लंबे संस्करण को दो अंतराल के साथ सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बनाई थी। हालांकि, जोखिम न उठाते हुए वितरक इसे सुरक्षित भी रखना चाहते थे, इसलिए बाद में फिल्म का संपादन करके इसके रनटाइम को कम किया गया है।

विज्ञापन
Ranbir kapoor Film Animal New Update OTT version will be 30 Minutes longer as per reports
एनिमल की शूटिंग करते रणबीर कपूर - फोटो : twitter
'कबीर सिंह' के बाद 'एनिमल' संदीप रेड्डी वांगा की दूसरी बॉलीवुड फिल्म है। यह एक दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसकी टक्कर विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' से होगी। एनिमल पहले अगस्त में रिलीज होने वाली थी, लेकिन सनी देओल की 'गदर 2', अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' और रजनीकांत की 'जेलर' से क्लैश के चलते डायरेक्टर ने डेट टाल दी थी।
Annapoorani Trailer: 'अन्नपूर्णानी' का ट्रेलर हुआ रिलीज, शेफ बनने के लिए कई चुनौतियों से घिरी दिखीं नयनतारा
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed