{"_id":"5b49de344f1c1b41748b49a5","slug":"ranbir-kapoor-film-sanju-earns-500-crore-worldwide","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत ही नहीं, दुनियाभर में बज रहा 'संजू' का डंका, कलेक्शन पहुंचा 500 करोड़ के पार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भारत ही नहीं, दुनियाभर में बज रहा 'संजू' का डंका, कलेक्शन पहुंचा 500 करोड़ के पार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
29 जून को रिलीज हुई संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' का धमाल बॉक्स ऑफिस पर 15वें दिन भी जारी है। भारत में संजू ने 15 दिनों में 300 करोड़ रुपये का ग्रॉस कारोबार कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का आंकड़ा 500 करोड़ पार जा चुका है।
2 of 4
sanju
फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और दर्शकों के बीच इसका क्रेज कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। अगर आप इन दोनों आंकड़ों को जोड़ दें तो फिल्म की अब तक की कुल वर्ल्डवाइड कमाई 500 करोड़ रुपये के पार हो गई है। सुल्तान और बाहुबली 2 के बाद यह वर्ल्डलाइड पहले वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाने वाली यह तीसरी फिल्म है। बेशक इस फिल्म से रणबीर के करियर को एक नया आयाम मिलेगा।
3 of 4
sanju
संजू को भारत में 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा गया है। 'रेस 3' के बाद सबसे ज्यादा स्क्रीन काउंट है। भारत के अलावा इसे 65 देशों में रिलीज किया गया है। विदेश में इसे लगभग 1300 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, संजू ने रिलीज के पहले दिन 34 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। जो इस साल की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
sanju
पहले दिन के कलेक्शन के मामले में रणबीर कपूर की 'संजू' ने सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' के अलावा टाइगर श्रॉफ की 'बागी-2', और संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म में रणबीर कपूर ने बॉलीवुड के बैड ब्वॉय कहे जाने वाले एक्टर संजय दत्त का किरदार निभाया है। इस फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है। समीक्षकों ने 'संजू' को इमोशनल और पॉवरफुल फिल्म करार दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।