फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋषि कपूर ने बेटे को दिए ये दो अनमोल तोहफे, 'खुल्लम खुल्ला' में रणबीर ने किया था जिक्र

Mon, 04 May 2020 02:48 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Mon, 04 May 2020 02:48 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Foreword about gift to him by father Rishi Kapoor in Khullam Khulla Uncensored Book
रणबीर कपूर और ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार ऋषि कपूर ने हाल ही में दुनिया को अलविदा कह दिया था। ऋषि कपूर के निधन के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के साथ ही साथ सितारों ने भी अभिनेता को श्रद्धांजलि दी। सितारों ने न सिर्फ ऋषि कपूर के निधन पर शोक जाहिर किया बल्कि साथ ही साथ अभिनेता से जुड़े किस्से भी साझा किए। वहीं इस बीच ऋषि कपूर की किताब 'खुल्लम खुल्ला' भी चर्चा में आ गई है, ऐसे में आपको बताते हैं किताब के उस हिस्से के बारे में जो रणबीर कपूर ने लिखा था।

Ranbir Kapoor Foreword about gift to him by father Rishi Kapoor in Khullam Khulla Uncensored Book
Rishi and Ranbir Kapoor

बात करते हैं साल 2017 में छपी किताब 'खुल्लम खुल्ला' के प्राक्कथन की जिसको रणबीर कपूर ने लिखा था।  प्राक्कथन  में रणबीर ने लिखा था, 'आज मैं चौतीस वर्ष का हो चला हूं। जब मैं पिता के साथ आज अपने रिश्ते का विश्लेषण करता हूँ, तो मुझे लगता है कि उनका मुझे और मेरी बहन रिद्धिमा को दिया गया सबसे मूल्यवान उपहार यह है कि हम अपनी माँ को बिना शर्त एवं चू-चपड़ किए बिना, प्यार कर सकें। उन्होंने हमारे समक्ष एक मिसाल रखी जिससे हमें एहसास हो सका कि हमारी माँ ही हम सबके जीवन की, हमारे घर-परिवार की धुरी रही हैं। उनके रहते जीवन की किसी भी अनुकूल या प्रतिकूल परिस्थिति की आग में स्पर्श नहीं कर सकी क्योंकि उनका सम्बल हमारी स्थायी पूँजी था। वे हमारा सुरक्षा कवच हैं।' 

Ranbir Kapoor Foreword about gift to him by father Rishi Kapoor in Khullam Khulla Uncensored Book
rishi kapoor and ranbir kapoor

रणबीर ने आगे लिखा था, 'उनका दिया दूसरा उपहार है, उनका मेरी माँ का एक अनुपम पति होना। सामान्य पतियों के समान, उन दोनों में भी परस्पर तकरार और झगड़े होते। वे रूठते और खीजते भी, पर वे मेरी माँ से सचमुच प्रगाढ़ प्रेम करते है। उन्होंने मेरी माँ को असीम आदर और प्यार दिया, उनका निरन्तर ध्यान रखा, उनकी परवाह की। हम भाई-बहन के लिए यह अत्यधिक महत्व रखता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Foreword about gift to him by father Rishi Kapoor in Khullam Khulla Uncensored Book
Rishi Kapoor, Neetu Kapoor, Ranbir Kapoor - फोटो : social media

रणबीर इस दूसरे तोहफे के बारे में आगे लिखते हैं, 'हम देखते हैं कि वे एक-दूसरे के साथ किस प्रकार अटूट स्नेह सूत्र से जुड़े हैं। उनकी आपसी समझ, परस्पर बातचीत करने के तरीकों और व्यवहार ने हमें बचपन में ही प्यार, मानवीय व्यवहार और उसके महत्त्व का पाठ स्वत: ही सिखा दिया। उनके परस्पर प्यार और आदर की भावना से मैं इतना अभिभूत हूँ कि उसे शब्दों में अभिव्यक्त करना मेरे लिए असम्भव है।'

विज्ञापन
Ranbir Kapoor Foreword about gift to him by father Rishi Kapoor in Khullam Khulla Uncensored Book
Rishi Kapoor and Dimple Kapadia in film Bobby - फोटो : Social Media

बात ऋषि कपूर की करें तो आपको बता दें कि अभिनेता ने हिंदी सिनेमा में अभिनय की शुरुआत फिल्म मेरा नाम जोकर से की थी। फिल्म का निर्देशन उनके पिता राज कपूर ने किया था। वहीं बतौर मुख्य कलाकार ऋषि पहली बार फिल्म बॉबी में नजर आए थे। इसके बाद ऋषि कपूर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और खेल खेल में, लैला मजनूं , हम किसी से कम नहीं, सरगम और कर्ज़ जैसी सुपरहिट फिल्में दीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed