{"_id":"5b2b2c224f1c1bf67a8b64ed","slug":"ranbir-kapoor-reveals-after-dating-with-alia-bhatt-feels-even-water-tastes-like-sharbet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आलिया को डेट करने के बाद रणबीर कपूर की हो गई ऐसी हालत, खुद किया हाल-ए-दिल बयां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आलिया को डेट करने के बाद रणबीर कपूर की हो गई ऐसी हालत, खुद किया हाल-ए-दिल बयां
Thu, 21 Jun 2018 11:08 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Alia and Ranbir
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्सर लोगों से आपने कहते हुए सुना होगा कि प्यार में इंसान सबकुछ भूल जाता है। अब अगर यह कहा जाए कि ये लाइनें इस वक्त बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर पर फिट होती हैं तो यह बिल्कुल सही है। हाल ही में रणबीर कपूर ने इस बात को स्वीकार किया है कि आलिया से उनका रिश्ता बेहद खास है। इसी बीच रणबीर ने एक इंटरव्यू के दौरान ऐसी बात कह दी जिसे जानकर आप भी कहेंगे कि प्यार में हर इंसान की हालत ऐसी ही हो जाती है।
2 of 5
आलिया रणबीर
- फोटो : SELF
सोनम कपूर और आनंद आहूजा के रिसेप्शन के बाद से रणबीर और आलिया के रिलेशनशिप की खबरों ने जोर पकड़ा। इसके बाद इन दोनों को कई जगह एक साथ देखा गया जिसके बाद रणबीर ने मीडिया के सामने अपने रिलेशनशिप की बात कबूल कर ली।इसके बाद रणबीर कपूर ने अपने दिल की हालत हाल ही में अनुपमा चौधरी को दिए गए इंटरव्यू में बताई।
3 of 5
Ranbir and Alia
रणबीर कपूर ने कहा - 'किसी से प्यार हो जाना इस दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास है। जब आप प्यार में पड़ते हैं तो सबकुछ बहुत अच्छा लगता है, यहां तक कि पानी भी शर्बत लगने लगता है। प्यार ने ही मुझे बेहतर इंसान बनाया है। प्यार आपकी जिंदगी को और खूबसूरत बना देता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ranbir Alia
आलिया भट्ट के लिए रणबीर की दीवानगी का सबूत कई बार मिल चुका है। जिससे ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले वक्त में इन दोनों का रिश्ता शादी की तरफ बढ़ सकता है। हालांकि ऐसी खबरें आ रही हैं कि यह लवबर्ड साल 2020 में शादी कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
alia bhatt ranbir kapoor
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर ने 6 महीने पहले यानी न्यू ईयर की शाम को पहली बार आलिया को बाहर चलने के लिए पूछा था। तब दोनों बुल्गारिया में 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग कर रहे थे । खबरों की मानें तो रणबीर के कुछ खास दोस्तों को इनके रिलेशन के बारे में पता था । जब रणबीर मुंबई लौटे थे तो उन्होंने इंडस्ट्री के कुछ लोगों को अपने रिलेशन के बारे में बताया था ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।