फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranbir Kapoor: रणबीर ने इस सुपरस्टार को बेटी राहा के लिए बताया परफेक्ट बेबीसिटर, कहा- उनको बस अपनी बांहें...

Wed, 24 May 2023 12:17 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 24 May 2023 12:17 PM IST
सार


 

विज्ञापन
ranbir kapoor said shahrukh khan can be perfect babysitter for his daughter raha kapoor
रणबीर कपूर - फोटो : social media

रणबीर कपूर इन दिनों अपने एक पुराने बयान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रणबीर ने ए दिल है मुश्किल की शूटिंग के वक्त ऐश्वर्या के साथ अपने एक्सपीरियंस को लेकर चर्चा की थी। अभिनेता ने बताया था कि वह ऐश्वर्या संग इंटीमेट शूटिंग के वक्त काफी नर्वस थे और कांप रहे थे, तब ऐश्वर्या ने उनको कंफर्टेबल फील कराया था। अब रणबीर अपने एक और बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं जो कि उन्होंने शाहरुख खान को लेकर दिया है। 

ranbir kapoor said shahrukh khan can be perfect babysitter for his daughter raha kapoor
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

 अप्रैल 2022 में शादी करने के बाद अभिनेता इसी साल एक बेटी राहा के पिता बने हैं। वह अपने पिता बनने की जर्नी का पूरा आनंद ले रहे हैं। आलिया और रणबीर दोनों अक्सर इंटरव्यू के दौरान अपनी बेटी के बारे में बातें करते नजर आते हैं। एक इंटरव्यू में रणबीर से पूछा गया कि बॉलीवुड सेलेब्रिटीज में से कौन राहा के लिए परफेक्ट बेबीसिटर हो सकता है। 


इसे भी पढ़ें- Sudhanshu Pandey: इंडस्ट्री की गुटबाजी पर सुधांशु पांडे का प्रहार, बोले- छोड़ने पड़े हैं बड़े-बड़े प्रोजेक्ट
 
ranbir kapoor said shahrukh khan can be perfect babysitter for his daughter raha kapoor
शाहरुख खान, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर ने मजाक में इसका जवाब देते हुए कहा कि शाहरुख खान उनकी बेटी के लिए सबसे अच्छे बेबीसिटर हो सकते हैं। अभिनेता ने मजाक में यह भी कहा कि किंग खान को केवल अपनी बाहें फैलानी हैं और राहा उन्हें ऐसा करते हुए देखकर बहुत खुश होंगी। अभिनेता का यह इंटरव्यू वायरल हो रहा है और फैंस इसपर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
ranbir kapoor said shahrukh khan can be perfect babysitter for his daughter raha kapoor
शाहरुख खान-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख की बात करें तो वह खुद तीन बच्चों- आर्यन, सुहाना और अबराम के पिता हैं। सोशल मीडिया पर वह अपने बच्चों के साथ उनकी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं, जिन्हें उनके फैंस से बहुत प्यार मिलता है। वहीं रणबीर की बात करें तो अन्य सेलिब्रिटी माता-पिता की तरह रणबीर और आलिया ने भी सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की तस्वीर नहीं दिखाने का फैसला किया है। अभी तक आलिया ने एक भी ऐसी फोटो पोस्ट नहीं की है जिसमें राहा का चेहरा दिख रहा हो। 

विज्ञापन
ranbir kapoor said shahrukh khan can be perfect babysitter for his daughter raha kapoor
रणबीर कपूर - फोटो : Instagram

रणबीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अगली बार वह संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' में नजर आने वाले हैं। इस साल की शुरुआत में इस फिल्म का पोस्टर जारी किया गया था, जिसमें रणबीर खून से लथपथ नजर आ रहे थे। रणबीर के अलावा इस फिल्म में अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed