फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणबीर कपूर की 'संजू' बनी तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म, अब टारगेट पर हैं आमिर खान

Mon, 30 Jul 2018 06:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 30 Jul 2018 06:21 PM IST
विज्ञापन
Ranbir kapoor sanju crosses lifetime collection of Salman khan film tiger zinda hai
sanju
राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी 'संजू' बेशक रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। कोई शक नहीं कि फिल्म ने चार हफ्तों तक ताबड़तोड़ कलेक्शन किया है। राजकुमार हिरानी की इस फिल्म को बेहद पसंद किया जा रहा है।अब अब तक फिल्म ने 339.75 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है और इस कमाई के साथ संजू ने अपने नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज किए हैं।
Ranbir kapoor sanju crosses lifetime collection of Salman khan film tiger zinda hai
संजू
पहला रिकॉर्ड ये कि संजू इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। संजू के अलावा सिर्फ पद्मावत ऐसी फिल्म है जिसने 300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। इन दो फिल्मों के अलावा कई बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं लेकिन कोई भी 200 करोड़ के पार नहीं पहुंच पाई। इस लिस्ट में सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म 'रेस 3' का नाम भी शामिल है। फिलहाल संजू ने सलमान खान की एक सुपरहिट फिल्म को पीछे छोड़ नया रिकॉर्ड दर्ज किया है।
 

 
Ranbir kapoor sanju crosses lifetime collection of Salman khan film tiger zinda hai
tiger zinda hai

‘संजू’ ने सलमान खान की ‘टाइगर जिंदा है’ के लाइफटाइम बिजनेस को पीछे छोड़ दिया है। सलमान खान और कटरीना कैफ की इस फिल्म ने 339.16 करोड़ का बिजनेस किया था लेकिन संजू ने कमाई के मामले में सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' को भी धूल चटा दी है। इस वक्त अगर कोई संजू से आगे है तो वो हैं आमिर खान की फिल्म पीके।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir kapoor sanju crosses lifetime collection of Salman khan film tiger zinda hai
pk
‘पीके’ ने 340.8 करोड़ रुपये का लाइफटाइम बिजनेस किया है और संजू की कमाई अगर ऐसे ही जारी रही तो वो दिन दूर नहीं जब रणबीर की ये फिल्म आमिर खान की पीके का रिकॉर्ड भी तोड़ देगी। फिलहाल संजू बॉलीवुड की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है।
विज्ञापन
Ranbir kapoor sanju crosses lifetime collection of Salman khan film tiger zinda hai
संजू

रणबीर कपूर ने जिस तरह से फिल्म ‘संजू’ में संजय दत्त के किरदार को जिया है, वो काबिल-ए-तारीफ है. सभी इस बात की तारीफ कर रहे हैं। संजय दत्त की बायोपिक ने 2 दिन में 50 करोड़ और 3 दिन में 100 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म ने 16 दिन में 300 करोड़ के क्लब में अपनी जगह बना ली थी। संजू में रणबीर के अलावा परेश रावल, विक्की कौशल, मनीषा कोईराला, सोनम कपूर, दीया मिर्जा, अनुष्का शर्मा और जिम सरभ जैसे सितारे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed