{"_id":"5b29d6e84f1c1bf16e8b8c20","slug":"ranbir-kapoor-says-rishi-kapoor-scolded-sanjay-dutt-when-he-gifted-bike-to-me","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संजय दत्त का तोहफा देख भड़क गए थे ऋषि कपूर, बेटे रणबीर के लिए 'संजू बाबा' को सुनाई थी खरी-खोटी ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संजय दत्त का तोहफा देख भड़क गए थे ऋषि कपूर, बेटे रणबीर के लिए 'संजू बाबा' को सुनाई थी खरी-खोटी
Wed, 20 Jun 2018 11:39 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ranbir Kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' को रिलीज होने में महज 9 दिन बचे हैं। ऐसे में फिल्म की पूरी कास्ट प्रमोशन में जोर शोर से जुटी है। एक ओर जहां इस फिल्म के ट्रेलर को काफी सराहा गया तो वहीं प्रमोशन के दौरान लोगों में इस फिल्म को देखने की चाहत को और बढ़ा दिया है। इस बीच रणबीर कपूर ने संजय दत्त से जुड़ी एक ऐसी बात बताई जिसे जानकर उनके पापा यानी कि ऋषि कपूर भड़क गए थे।
2 of 5
rishi kapoor and ranbir kapoor
संजय दत्त की बायोपिक पर आधारित फिल्म 'संजू' के प्रमोशन के दौरान रणबीर कपूर ने डीएन से बात की। इस बातचीत के दौरान रणबीर ने बताया कि कैसे संजय दत्त के दिए तोहफे को देखकर उनके पापा यानी ऋषि कपूर भड़क उठे थे।
3 of 5
Ranbir Kapoor
रणबीर कपूर ने बताया - 'बचपन से ही वह संजय दत्त को अपना आइडल मानते थे। मैंने पहली बार संजय को कश्मीर में देखा था जब वह पापा के साथ 'साहिबां' फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। संजय दत्त की पहली छवि उनके मन में काफी अलग थी। एक लंबा चौड़ा आदमी जिसके लंबे बाल थे और कानों में इयररिंग्स पहन रखे थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ranbir Kapoor and Rishi Kapoor
इसके साथ ही रणबीर ने बताया कि 'संजय दत्त ने मेरे बर्थडे पर हार्ले डेविडसन मोटरबाइक दी थी। संजय देर रात अपनी फरारी में घुमाने ले जाया करते थे। जब पापा (ऋषि कपूर) को संजय दत्त के तोहफे के बारे में पता चला तो वह भड़क उठे। उन्होंने तुरंत संजय दत्त को बुलाया। ऋषि कपूर ने संजय दत्त से कहा कि मेरे बेटे को बिगाड़ना बंद करो। इसको तेरे जैसा मत बना।'
विज्ञापन
5 of 5
sanju
‘संजू’ के ट्रेलर को भी आॅडियंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। खासतौर से रणबीर की एक्टिंग की काफी सराहना की गई है। फिल्म 29 जून को रिलीज हो रही है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की सफलता के कयास अभी से ही लगाए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।