{"_id":"5b29e36d4f1c1b254d8b765c","slug":"ranbir-kapoor-wants-to-work-again-in-this-prakash-jha-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कटरीना के साथ इस फिल्म के दौरान रणबीर कपूर ने की थी बड़ी भूल, आठ साल बाद भी होता है पछतावा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कटरीना के साथ इस फिल्म के दौरान रणबीर कपूर ने की थी बड़ी भूल, आठ साल बाद भी होता है पछतावा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 20 Jun 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
ranbir kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणबीर कपूर की पिछली कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भले ही संतोषजनक प्रदर्शन न किया हो। मगर समीक्षक से लेकर सिने फैन्स भी इस स्टार किड के अभिनय का लोहा मानते हैं। फिल्म 'संजू' उनके डूबते करियर के लिए अहम मानी जा रही है। फिल्म के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है और इसकी झलक ट्रेलर में भी दिखी। मगर इसी बीच रणबीर कूपर ने ऐसी बात कह दी है जिससे जानने के बाद आप भी सोच उठेंगे कि आखिर एक्टर ने ऐसा क्यों किया?
Ranbir Kapoor
बात आठ साल पुरानी है और प्रकाश झा की फिल्म 'राजनीति' से जुड़ी है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड कटरीना कैफ ने साथ काम किया था। फिल्म में रणबीर कपूर का किरदार 'चॉकलेटी ब्वॉय' वाली छवि से बिलकुल अलग था। अपनी काबिलियत साबित करने के लिए इस स्टार किड के पास बढ़िया मौका था। मगर उन्हें लगता है कि वह चूक गए...
राजनीति
अपने हालिया इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने कहा, 'जब भी मैं फिल्म राजनीति देखता हूं, यह महसूस करता हूं कि इस फिल्म में मुझे मेहनत करनी चाहिए थी। उस वक्त मैं फिल्म को समझ ही नहीं पाया।' उन्होंने आगे कहा,' मैं प्रकाश झा का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे यह फिल्म दी। अगर मुझे इसमें दोबारा काम करने का मौका मिले तो जरूर करना चाहूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
रणबीर कपूर
हालांकि, फिल्म 'राजनीति' में रणबीर कपूर के अभिनय को काफी सराहा गया। अजय देवगन और मनोज बाजपेयी जैसे दिग्गज कलाकारों के बावजूद वह फिल्म में अलग छाप छोड़ने में कामयाब रहे। एक्टर को फिर भी अफसोस है। उन्होंने कहा, 'जब इस फिल्म की डबिंग कर रहा था, तब मुझे एहसास हुआ कि मैंने अपने किरदार के साथ न्याय नहीं किया। इस फिल्म में मेरे लिए करने को बहुत कुछ था मगर मैं इसकी क्षमता समझ नहीं पाया। '
विज्ञापन
रणबीर कपूर
रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म 'संजू' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की बायोपिक है। फिल्म में परेश रावल, मनीषा कोइराला, सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा, विकी कौशल और करिश्मा तन्ना ने भी काम किया है। यह फिल्म 29 जून को रिलीज होगी।