फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रुक गया श्वेता तिवारी की बेटी का डेब्यू, इस वजह से नहीं कर पाएंगी बॉलीवुड में एंट्री

Wed, 20 Jun 2018 10:27 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 20 Jun 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
shweta tiwari daughter palak not making bollywood debut this year
पलक

इन दिनों कई स्टार किड बॉलीवुड में डेब्यू करने की तैयारी में हैं। जाह्नवी कपूर और सारा अली खान के बाद चर्चा थी कि टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक भी जल्द बड़े परदे पर दिखने वाली हैं। पलक अभी केवल 17 साल की हैं और इंस्टाग्राम पर उनके फैंस की संख्या लाखों मेें है।

shweta tiwari daughter palak not making bollywood debut this year
पलक

काफी समय से चर्चा थी कि श्वेता तिवारी की बेटी 'तारे जमीन पर' फेम एक्टर दर्शील सफारी के साथ 'क्विकी' नाम की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी लेकिन ताजा अपडेट यह है कि पलक को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस को अभी काफी इंतजार करना पड़ेगा।

shweta tiwari daughter palak not making bollywood debut this year
shweta tiwari

दरअसल, बेटी के बॉलीवुड डेब्यू पर खुद श्वेता तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, 'पिछले कुछ महीनों से मुझसे पलक के 'क्विकी' से डेब्यू करने के बारे में सवाल पूछे जा रहे थे। हम भी खुद चाहते थे कि पलक 'क्विकी' से शुरूआत करें लेकिन ये प्रक्रिया काफी लंबी थी और अब पलक की 12वीं क्लास की पढ़ाई शुरू हो गई है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
shweta tiwari daughter palak not making bollywood debut this year
shweta tiwari

श्वेता आगे लिखती हैं, 'हमने प्लान किया है कि पलक का इस फिल्म से खुद को अलग करना बेस्ट होगा क्योंकि इस समय पलक की पढ़ाई सबसे ज्यादा जरूरी है। हमें दुख है कि ये फैसला लेना पड़ा लेकिन मैं भरोसा दिलाती हूं कि पलक बहुत जल्द डेब्यू करेगी।'

विज्ञापन
shweta tiwari daughter palak not making bollywood debut this year

पलक का जन्म 8 अक्टूबर 2000 को हुआ था। वो श्वेता तिवारी और उनके पहले पति राजा चौधरी की बेटी हैं। राजा चौधरी के साथ अपने 9 साल पुराने रिश्ते को खत्म कर श्वेता तिवारी ने अभिनव शुक्ला के साथ दूसरी शादी रचाई। दोनों का एक बेटा भी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed