{"_id":"62317b1b81556719ae59ed8b","slug":"ranbir-kapoor-shraddha-kapoor-set-invaded-by-workers-for-non-payment-of-rs-1-22-crore","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Trouble: रणबीर कपूर-श्रद्धा कपूर की फिल्म के सेट पर श्रमिकोंं का हंगामा, लाखों के बकाए का मामला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Trouble: रणबीर कपूर-श्रद्धा कपूर की फिल्म के सेट पर श्रमिकोंं का हंगामा, लाखों के बकाए का मामला
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 3
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर अभिनीत लव रंजन की अगली फिल्म के सेट पर मंगलवार को एक गाने की शुटिंग के दौरान श्रमिकों ने हंगामा किया और काम बंद करा दिया। श्रमिकों का कहना है कि उनका पांच महीने से ज्यादा समय से पैसा बाकी है। बताते हैं कि अक्टूबर 2021 में कांदिवली के चारकोप इलाके में शूट की गई इस फिल्म के लिए डेलीवेज वर्करों ने सेट लगाया था। इन डेली वेज वर्करों का कहना है कि उनका पांच माह से ज्यादा समय से पैसा बकाया है। सेट पर पहुंचे श्रमिकों के हंगामे को देखकर पुलिस बुलाई गई। श्रमिकों को आरे पुलिस स्टेशन ले गई और बाद में फेडरेशन र्ऑफ वेस्टर्न ईडिया सिने एम्पलॉयज (एफडब्लूआईसीई) के पदाधिकारी भी वहां पहुंचे और श्रमिकों का पक्ष समझने के बाद पुलिस ने उन्हे वापस भेज दिया।
2 of 3
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बारे में एफडब्लूआईसीई के प्रेसिडेंट बीएन तिवारी का कहना है कि जहां भी मजदूरों का पैसा बाकी है मजदूर वहां खुद काम बंद कर दे रहे है। एफडब्लूआईसीई इसमें मध्यस्थता करके मजदूरों का पैसा दिलवाएगा। आरोप हैं कि लब फिल्म््स ने इस फिल्म के सेट लगाने के लिए दीपांकर दास गुप्ता को कांट्रेक्ट दिया था और उनको पूरा पैसा भी दे दिया। दीपांकर दास गुप्ता ने इस प्रोजेक्ट के लिए एक कंपनी को आउटसोर्स किया था, जहां से दो लोगों ने दीपांकर दास गुप्ता के साथ एक समझौता किया था। इस कंपनी ने बाद में किसी और को आउटसोर्स कर लिया और श्रमिकों का 1 करोड़ 22 लाख रुपये फंस गए।
3 of 3
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस संबंध में प्रोडक्शन डिजाइनर दीपांकर दास गुप्ता ने बताया, अगर मेरी गलती होती, तो क्या मैं अभी भी लव के साथ शूटिंग कर रहा होता? वास्तव में मैं उसी रणबीर-श्रद्धा कपूर के सेट पर हूं। एफडब्ल्यूआईसीई के जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे का कहना है कि यह आउटसोर्सिंग व्यवसाय बंद हो जाना चाहिए। श्रमिकों को निर्माताओं द्वारा सीधे भुगतान क्यों नहीं किया जाता है? काम करने का यह तरीका श्रमिकों पर अत्यधिक तनाव डालता है। यह पहले भी हुआ है और फिर से होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।