फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान ने 'संजू' की एक्टिंग पर कसा था तंज, अब रणबीर ने करारा जवाब देकर बोलती की बंद

Fri, 15 Jun 2018 05:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 15 Jun 2018 05:17 PM IST
विज्ञापन
ranbir kapoor solid reply to salman khan on sanju
रणबीर कपूर

इन दिनों रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'संजू' को लेकर चर्चा में हैं । कुछ दिन पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था । दर्शकों ने रणबीर कपूर के काम की बहुत तारीफ की है । लेकिन जब इस बारे में सलमान खान से पूछा गया तो उन्होंने बेतुका जवाब दिया था ।

ranbir kapoor solid reply to salman khan on sanju
रणबीर कपूर

सलमान ने कहा था कि संजय दत्त की बायोपिक है और इसमें उनसे बेहतर काम कोई नहीं कर सकता है । अब रणबीर ने सलमान को मुंहतोड़ जवाब दिया है । उन्होंने कहा, 'ऐसा किसी भी बायोपिक फिल्म में नहीं हुआ है कि जिस पर फिल्म बन रही हो, उसी ने अपना किरदार निभाया हो।'

ranbir kapoor solid reply to salman khan on sanju
संजय दत्त और रणबीर कपूर

'इससे उस किरदार का प्रभाव खत्म हो जाता है। मुझे पहले से ही पता था कि लोग मुझे स्क्रीन पर देखकर मेरी तुलना संजय दत्त से करेंगे, इसीलिए मैंने अपने किरदार के साथ पूरी तरह से वफादारी बरती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
ranbir kapoor solid reply to salman khan on sanju
रणबीर कपूर

'मेरा मानना था कि लोग चाहें मुझे संजय दत्त के 40 साल के अवतार में देखें या फिर 20 साल के अवतार में, उन्हें यह लगना चाहिए कि उनके सामने एक कलाकार है जो संजय दत्त का किरदार निभा रहा है। यह सही बात है कि मैं दूसरा संजय दत्त नहीं बन सकता हूं।'

विज्ञापन
ranbir kapoor solid reply to salman khan on sanju
रणबीर कपूर

बता दें कि सलमान ने रणबीर की एक्टिंग को लेकर कहा, 'संजय दत्त बॉलीवुड के ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने जब इंडस्ट्री पर वापसी करनी चाही तब उन्होंने की। कितनी भी परेशानियां आईं, उनकी फैन-फॉलोइंग पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। मुझे लगता है कि जब उन पर बायोपिक बन रही है तो उसमें उन्हें ही एक्टिंग करनी चाहिए।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed