{"_id":"5d1857ef8ebc3e3c957a64d0","slug":"ranbir-kapoor-spend-time-with-rishi-kapoor-neetu-kapoor-share-the-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दामाद और बेटे के साथ समय बिता रहे ऋषि कपूर, नीतू ने तीनों के लिए लिखा- 'सुपरमैन'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दामाद और बेटे के साथ समय बिता रहे ऋषि कपूर, नीतू ने तीनों के लिए लिखा- 'सुपरमैन'
Sun, 30 Jun 2019 12:04 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 30 Jun 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
ranbir kapoor
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणबीर कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में अपने पिता ऋषि कपूर के साथ छुटि्टयां बिता रहे हैं। हाल ही में नीतू कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में ऋषि कपूर के साथ उनके दामाद भरत साहनी भी नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए नीतू ने ऋषि, रणबीर और भरत को अपना 'सुपरमैन' बताया। उन्होंने लिखा है, 'साफ दिल काफी आकर्षक होता है और इन तीनों में यह खूबी है।'
ranbir kapoor
- फोटो : social media
साथ ही नीतू ने इन लम्हों के लिए भगवान को भी धन्यवाद किया । ऋषि पिछले एक साल से न्यूयॉर्क में रह अपना इलाज करवा रहे हैं । उन्हें कैंसर हुआ था लेकिन अब वो कैंसर फ्री हो चुके हैं । पूरी तरह से ठीक होने के लिए ऋषि अभी न्यूयॉर्क में हैं । एक दूसरी तस्वीर में नीतू कपूर बेटी रिदि्धमा और उनकी बेटी के साथ नजर आईं ।
aishwarya rai
- फोटो : social media
बता दें कि रणबीर, आलिया के साथ न्यूयॉर्क पहुंचे थे। इन तस्वीरों में आलिया नजर नहीं आईं। इससे पहले अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय भी ऋषि कपूर से मिलने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचे थे। दोनों की ऋषि के साथ तस्वीरें सामने आई थीं । उनके साथ आराध्या भी थीं। इसके अलावा नव्या नवेली नंदा भी ऋषि से मिलने गई थीं।
View this post on Instagram
Your family is your whole world ❤️ so so many LOVES in these beautiful moments 🙏🤗🥰
A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on
विज्ञापन
विज्ञापन
rishi kapoor
- फोटो : social media
आलिया और रणबीर ने अपने रिश्ते को दुनिया के सामने कबूलना शुरू कर दिया है । पिछले दिनों एक इंटरव्यू में आलिया ने फिर से अपने रिश्ते के बारे में बात की। उन्होंने कहा, 'हमारा रिलेशन एक दोस्ती की तरह है । ये बात मैं ईमानदारी से बोल रही हूं। फिलहाल मैं आसमान पर चल रही हूं। सबसे अच्छी बात ये है कि हम दोनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ को जी रहे हैं। वो (रणबीर कपूर) अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं और मैं भी। इस वजह से आप हमें लगातार साथ में देखेंगे, यही एक सहज रिश्ते की निशानी है, नजर ना लगे।'
विज्ञापन
rishi kapoor, neetu kapoor
- फोटो : social media
ये कपल पहली बार फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ नजर आएगा। दोनों फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। ये फिल्म 2020 में रिलीज होगी। ब्रह्मास्त्र की शूटिंग वाराणसी में खत्म हुई । फिल्म ब्रह्मास्त्र का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है । इस फिल्म में आलिया और रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में होंगे।